भोपाल में टेंट कारोबारी को गोली मारने वाले नसीम को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर किया अरेस्ट, टीआई को दी थी जान से मारने की धमकी
Pratibha Rana | Dec 11, 2023, 24:00 IST
भोपाल में टेंट कारोबारी को गोली मारने वाले नसीम को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर किया अरेस्ट, टीआई को दी थी जान से मारने की धमकी
भोपाल के बुधवारा में दिनदहाड़े 3 दिसंबर को टेंट कारोबारी को गोली मारने वाले नसीम बन्ने खां को क्राइम ब्रांच और तलैया पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है।
BHOPAL. राजधानी भोपाल के बुधवारा में दिनदहाड़े 3 दिसंबर को टेंट कारोबारी को गोली मारने वाले कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के शॉर्ट एनकाउंटर में नसीम घायल हुआ है। इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश में उसके पैर में गोली लगी है।
दरअसल 3 दिसंबर को बदमाश नसीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर नवाज रियाज और उसके बड़े भाई फराज रियाज पर बुधवारा में स्थित ताज टेंट हाउस में घुसकर गोलियां मारी थीं। कारोबारी को गोली मारने के बाद से नसीम फरार था। बता दें, नसीम तलैया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े टेंट कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने के साथ गोलीकांड की घटना को भी अंजाम दिया था। आरोपी तब से फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
नसीम ने फरारी के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उसने सीहोर जिले के दोहरा थाना प्रभारी को जान से मार देने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई थी। अब पुलिस को वारदात के मास्टर माइंड आमिर उर्फ बर्फ की तलाश है।
नसीम ने वीडियो जारी किया था। उसने कहा था कि अगर पकड़े तो गोली मार देना, नहीं तो मेरे बाप की कसम मैं तुझे गोली मारूंगा अगर जिंदा रहा तो।’ हमारी शासन में कोई बुराई नहीं है तुम पुलिस वाले हो, मगर तुम हमारे छोटे भाइयों को परेशान कर रहे हो,जिन बिचारों का कोई लेना देना ही नहीं हैं। यह सब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। गरीब का मोबाइल रख लिया है, बेचारे रात रात भर मजदूरी करते हैं इन सब के बारे में सोचना चाहिए हमें लानत है।
परिवार संग फरार था मास्टर माइंड
टीआई को दी थी जान से मारने की धमकी
वीडियो में पुलिस प्रशासन को सरेआम दी थी चुनौती
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari