जबलपुर में इंदौर से 5.27 किलो सोने के जेवर अपने साथ ला रहे व्यापारी को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
Chandresh Sharma | Oct 16, 2023, 24:00 IST
जबलपुर में इंदौर से 5.27 किलो सोने के जेवर अपने साथ ला रहे व्यापारी को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
इंदौर से अपने साथ 5.27Kg सोने के जेवर लेकर जबलपुर पहुंच रहे व्यापारी को हिरासत में लिया गया है।जब व्यापारी के कब्जे से मिले जेवरात की तौल कराई गई तो वह 5 KG 274 ग्राम निकला, जिसकी कीमत बाजार ने 3 करोड़ रुपए है।
JABALPUR. आचार संहिता के लागू होने के बाद से ही पुलिस शहर पहुंचने वाले वाहनों, यात्री ट्रेनों और बसों की सघन तलाशी ले रही है। पिछले दिनों जीआरपी ने 58 लाख से ज्यादा के 79 एप्पल आईफोन के साथ एक व्यापारी को पकड़ा था तो अब इंदौर से अपने साथ 5.27 किलो सोने के जेवर लेकर जबलपुर पहुंच रहे व्यापारी को हिरासत में लिया गया है। जब व्यापारी के कब्जे से मिलेसोने के जेवर की तौल कराई गई तो वह 5.27 किलो निकला, जिसकी कीमत बाजार ने ढाई करोड़ रुपए के करीब है।
इंदौर का रहने वाला है व्यापारी
जानकारी के मुताबिक गढ़ा थाना पुलिस मेडिकल क्षेत्र में शहर की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की तलाशी का अभियान चला रही थी। इस दौरान मौके पर पहुंचे एक ऑटो को रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई। ऑटो में इंदौर निवासी व्यापारी सौरभ जैन सवार था। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से सोने के जेवर निकलीं। तो तत्काल व्यापारी को पुलिस हिरासत में लेते हुए जेवरात कोजब्त कर लिया।
व्यापारी के पास न दस्तावेज थे न उचित जवाब
दरअसल जब व्यापारी को थाने लाकर उससे सोने के दस्तावेजों और उसे किससे खरीदा गया है और किसे पहुंचाया जा रहा है इस संबंध में पूछताछ की गई तो वह न तो कोई दस्तावेज उपलब्ध करा पाया और न ही अन्य सवालों का जवाब दे पाया। इसके बाद तहसीलदार भरत सोनी को बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी में सोने की तौल कराई गई, जो साढ़े 5.27 किलो वजनी निकला। फिलहाल पुलिस ने सोने को जब्त कर लिया है।
दो दिन पहले जब्त हुए हैं लाखों के आईफोन
दो दिन पहले जीआरपी ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में तलाशी अभियान चलाया था। जहां एक व्यापारी के कब्जे से 79 एप्पल आईफोन बरामद किए गए थे। जिनकी कीमत 58 लाख रुपए से ज्यादा थी। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि त्यौहारी सीजन है ऐसे में पुलिस तय लिमिट से ज्यादा कैश लाने-ले जाने के समय व्यापारियों की तलाशी न करे, इससे उनके व्यापार में बुरा असर पड़ेगा। हालांकि चुनाव को निष्पक्ष और निर्बाध ढंग से संपन्न कराने चुनाव आयोग इस गुहार को अनसुना कर चुका है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari