मेला लगेगा तो गुज्जर आएगा, जैसे स्लोगन वाली कैबिनेट मंत्री के वाहन पर पुलिस ने ठोका जुर्माना

Sandeep Kumar | Jul 08, 2024, 12:40 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-08T122214.093
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-08T122214.093

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस ने एक लग्जरी गाड़ी को रोककर उसके चालक के खिलाफ चलानी कार्रवाई की है। लग्जरी गाड़ी में कैबिनेट मंत्री लिखा था। इसके साथ ऐसे स्लोगन लिखे थे जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई...

एमपी के चंबल में आपको एक के बाद एक अजीबो गरीब मामले देखने को मिल जाएंगे। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मुरैना जिले का। जहां पर लग्जरी कार पुलिस के हाथ लग गई। जिस पर ऐसे स्लोगन लिखे हुए थे जो चर्चाओं में हैं। इस जीप की सबसे खास बात यह है कि इसको पंजाब से खरीद कर मॉडिफाई कराया था और जीप में कैबिनेट मंत्री लिखा मिला है, वहीं टायरों पर अजीबो-गरीब स्लोगन मिले । जिसमें लिखा है कि सुधर गए तो गुर्जर कौन कहेगा और मेला लगेगा तो गुज्जर आएगा।

वहीं कार के शीशे पर ASK यानी कैबिनेट मंत्री ऐदल सिंह कंसाना की गाड़ी का नंबर 0082 भी लिखा था‌। पुलिस ने कर के दस्तावेज मांगे तो चालक द्वारा पुलिस के साथ अभद्रता की गई।

इसलिए पुलिस ने की कार्रवाई

दरअसल यातायात पुलिस थाने में पदस्थ महिला आरक्षक हनुमान चौराहे पर ड्यूटी पर थी तभी कार चालक ने गाड़ी को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए निकला, महिला आरक्षक ने किसी तरह साइड होकर अपनी जान बचाई। उसके बाद चालक ने महिला आरक्षक से अभद्रता भी की।

कुछ ही देर में वहां ड्यूटी कर रहे पुलिस के दो आरक्षक भी मौके पर आ गए और गाड़ी को जब्त करके कोतवाली थाने ले आए। यहां दोपहर से देर शाम तक महिला आरक्षक सिटी कोतवाली में कार्रवाई के लिए मौजूद रही। उसके बाद पुलिस ने गाड़ी का चालान काट दिया है। आपको बता दें कि सिटी कोतवाली पुलिस ने जीप क्रमांक पीबी 03 बी सी 8949 जब्त किया। कोर्ट तय करेगा चलानी कार्रवाई

थाना प्रभारी आलोक परिहार का कहना हैं कि गाड़ी को चेकिंग के दौरान हनुमान चौराहे से पकड़ा गया है। गाड़ी मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत चालान किया है। राशि कितनी जमा होगी, यह न्यायालय से तय होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • एंदल सिंह कंसाना
  • कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना
  • सुधर गए तो गुर्जर कौन कहेगा
  • मेला लगेगा तो गुज्जर आएगा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा