इंदौर में दुकान से पुलिस ने पकड़ी थी दो गैस टंकियां, अब लगे दुकानदार पर थर्ड डिग्री देने के आरोप, जांच शुरु

Chandresh Sharma | Sept 11, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में दुकान से पुलिस ने पकड़ी थी दो गैस टंकियां, अब लगे दुकानदार पर थर्ड डिग्री देने के आरोप, जांच शुरु
इंदौर में दुकान से पुलिस ने पकड़ी थी दो गैस टंकियां, अब लगे दुकानदार पर थर्ड डिग्री देने के आरोप, जांच शुरु

इंदौर के बाणगंगा थाने में एक दुकान संचालक के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। पुलिस पर आरोप है कि दुकान से दो गैस टंकियां जब्त करने के बाद थाने में दुकानदार की निर्ममता से पिटाई की गई।

INDORE. इंदौर के बाणगंगा थाने में एक दुकान संचालक के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। पुलिस पर आरोप है कि दुकान से दो गैस टंकियां जब्त करने के बाद थाने में दुकानदार की निर्ममता से पिटाई की गई। पीड़ित की शिकायत में एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही का नाम सामने आया है।

15 दिन पुरानी है घटना

शिकायत में बताया गया है कि बाणगंगा थाने की पुलिस ने चैकिंग के दौरान दुकान संचालक के पास से गैस की दो टंकियां बरामद की थी। पुलिस का आरोप था कि गैस टंकियां अवैध रूप से बेची जा रही थीं, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि जबरन वसूली के लिए पुलिस ने उस पर केस लादा है। परिवार के आयोजन के लिए ये टंकियां मंगवाई थीं। पुलिस ने मुझसे 14,700 रुपए छीने और बर्बरता से मारपीट की। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने एसीपी को मामले की जांच सौंपी है। दूसरी तरफ जिन पुलिस कर्मियों पर आरोप लग रहा है उनका कहना है कि जो कुछ किया वो टीआई के कहने पर किया था।

टीआई ने छोड़ने दिए थे निर्देश

बालू सिंह नाम के शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 28 अगस्त को वह ऑटो रिक्शा से दो गैस की टंकियां लेकर घर जा रहा था। रास्ते में चेकिंग के दौरान एसआई संजय भदौरिया और सिपाही अमित त्रिपाठी ने ऑटो रोका और टंकी ब्लैक करने का आरोप लगाते हुए उसकी जेब में रखे 14 हजार 7 सौ रुपए छीन लिए। थाने लाकर बुरी तरह पिटाई की। शराब का केस बनाकर जेल भेजने की धमकी दी। जब टीआई नीरज बिरथरे थाने पहुंचे तो मैने बताया कि बिना कारण मुझे गिरफ्तार किया गया है। टीआई ने मुझे बिना कोई कार्रवाई छोड़ देने के निर्देश दोनों को दिए थे। लेकिन उसके बाद भी दोनों मुझे लॉकअप में ले गए और बर्बरता से पिटाई की।

एसआई की सफाई-आदतन अपराधी है शिकायतकर्ता

बर्बरता से पिटाई के आरोप जिन एसआई पर लगे हैं, उनका कहना है कि बालू सिंह आदतन अपराधी है, वह पहले भी देह व्यापार के मामले में पकड़ा जा चुका है। एसआई संजय भदौरिया का कहना है कि वे ना तो बालू सिंह को थाने लेकर आए और न ही पूछताछ की। उसने मेरा नाम शिकायत में क्यों लिया है यह पता नहीं।

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज़
  • Case of third degree
  • 2 gas tanks in the police station
  • ACP is investigating
  • थाने में थर्ड डिग्री
  • 2 गैस टंकियों का मामला
  • ACP कर रहे जाँच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं