साहब ! आपके थानेदार...कभी मुर्गा तो कभी मंगाते हैं बिरयानी, युवक ने SP से लगाई गुहार
Sandeep Kumar | Oct 05, 2024, 19:39 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-05T185611.458
शिकायतकर्ता सज्जाद हुसैन का आरोप है कि कभी थाना प्रभारी, कभी एएसआई और आरक्षक मुझसे मुर्गा मांगते हैं। कभी कहते हैं बिरयानी लाकर दो। थानेदार ये भी कहते हैं कि ट्रैक्टर लेकर आओ और खेत की जुताई करो।
आज मन मुर्गा खाने का है, लाकर दो। आज बिरयानी लाकर दो ये शब्द किसी आम आदमी के नहीं बल्कि, पुलिस थाना में तैनात थानेदार के हैं। दरअसल मध्य प्रदेश के शहडोल ( Shahdol ) जिले के झींक बिजुरी के निवासी सज्जाद हुसैन ने थाना प्रभारी, एएसआई और आरक्षक पर परेशान करने का आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि आए दिन कभी थाना प्रभारी, कभी एएसआई और आरक्षक मुझसे मुर्गा मांगते हैं। कभी कहते हैं बिरयानी लाकर दो। युवक का आरोप है कि थानेदार ये भी कहते हैं कि ट्रैक्टर लेकर आओ और खेत की जुताई करो।
शिकायतकर्ता सज्जाद हुसैन ने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह बड़ी उम्मीदों के साथ पुलिस अधीक्षक (SP ) के पास आए हैं, आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एएसपी अभिषेक दीवान (Abhishek Dewan ) ने बताया कि जल्द ही मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया है कि झींक बिजुरी चौकी प्रभारी रामपाल वर्मा, एएसआई शिवराम सिंह और आरक्षक लालमन उसे आए दिन परेशान करते हैं। कहते हैं कि वह अपने ट्रैक्टर से अवैध काम करता है, जबकि उसका ट्रैक्टर सिर्फ कृषि कार्यों के लिए है। इसके बाद भी ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराने की धमकी दी जाती है। जिससे परेशान होकर सज्जदा ने SP को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने कहा कि पुलिसकर्मियों की इन डिमांड्स से वह तंग आ गया है। उसने यह भी बताया कि उसके पास पुलिसकर्मियों द्वारा मुर्गा, बिरयानी और खाद मांगने की कॉल रिकॉर्डिंग भी है, जिसे वो सबूत के तौर पर पेश करेगा।
शिकायतकर्ता सज्जाद हुसैन ने कहा है कि पुलिसकर्मी पीड़ित को कॉल करके कहते हैं कि ट्रैक्टर लेकर आओ और खेत जोतो तो कभी खाद लाकर देने की बात कही जाती है। उसने बताया कि इतना सबकुछ करने के बाद भी उसके ट्रैक्टर को बीते दिनों चौकी प्रभारी ने पकड़ लिया और बाद में पैसे देकर छोड़ा था।
युवक ने की मामले की शिकायत
इन पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप
थाना में ट्रैक्टर खड़ा करवा चुके हैं दरोगा साहब
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari