पुलिस चौकी पर हमला : 50 से ज्यादा लोग आए और बंदियों को छुड़ा ले गए, पुलिस ने छिपकर बचाई जान
Jitendra Shrivastava | Jul 06, 2024, 18:18 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश के गुना में 50 से ज्यादा लोगों ने पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया। इस दौरान उन्होंने रिपोर्ट लिखाने आए 4 लोगों से मारपीट और थाने में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद चौकी में बंद दो साथियों को छुड़ाकर भी ले गए...
पुलिस चौकी पर हमला : मध्यप्रदेश के गुना में उकावद पुलिस चौकी में 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ आई और दो बंदियों को छुड़ाकर ले गई। हमलावरों ने पुलिस चौकी में लोगों सीसीटीवी कैमरे, एलईडी और फर्नीचर आदि को तोड़ दिया।इस दौरान रिपोर्ट लिखा रहे चार लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ की। यहां तक की वहां खड़ी सरकारी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने छिपकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। शुक्रवार देर रात हुई इस घटना के बाद शनिवार दोपहर को एसपी संजीव कुमार सिंह चौकी पहुंचे और तहकीकात की।
दरअसल, मामला गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके के हरिपुरा गांव का है। यहां गुमटी रखने के विवाद में दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। घटना के बाद पुलिस एक पक्ष के दो युवकों को पकड़कर उकावद चौकी ले आई। इसके बाद आरोपी पक्ष के 50 से ज्यादा लोग इकट्ठा होकर पुलिस चौकी पहुंच गए। उस समय चौकी में सिर्फ दो पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिन्होंने घटना के दौरान जैसे तैसे कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। इसी समय दूसरे पक्ष की और शिकायत करने आए चार लोग अपनी जान बचाने बाथरूम में घुस गए, लेकिन हमलावर उन्हें गेट तोड़कर बाहर घसीट लाए और लाठी-डंडों से खूब पीटा।
हमले में घायल पीड़ित सरजन सिंह गुर्जर, जसमन गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, सीताराम गुर्जर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक सरजन गुर्जर ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें 15 मिनट तक बुरी तरह पीटा। सरजन ने बताया कि एक दिन पहले मामा के लड़के रतन गुर्जर से आरोपी बबलू गुर्जर और हिम्मत लोधी का झगड़ा हुआ था। इसी बात पर शुक्रवार रात आरोपी हमारे घर आ धमके और मारपीट की।
सरजन ने बताया कि बबलू गुर्जर और हिम्मत सिंह लोधी ने चौकी में बदमाशों को बुला लिया। चौकी में बंद उनके साथियों को छुड़ाने के लिए सभी पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने के लिए लाठी लेकर दौड़े, लेकिन वे छिप गए। जसमन गुर्जर का कहना है कि हम रिपोर्ट लिखाने चौकी गए थे वहां 50 से ज्यादा लोग आ गए और हमारे साथ मारपीट की। चौकी के गेट तोड़ दिए और उनसे साथियों को भी छुड़ाकर ले गए।
गुमटी रखने के विवाद में दो पक्ष भिड़े
पीड़ित बोले- चौकी में ही हमें 15 मिनट तक पीटा
चौकी पर 50 से ज्यादा लोगों को बुलाकर किया हमला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari