पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 6 गिरफ्तार, 4 फरार, कानपुर से बिहार तक फैला था सॉल्वर गैंग

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 11, 2025, 09:20 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। मुरैना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह गैंग आधार पहचान बदलकर फर्जी परीक्षार्थियों से परीक्षा दिलवाती थी।

MP News : मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में बायोमेट्रिक क्लोनिंग और सॉल्वर सिस्टम के जरिए बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। मुरैना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो आधार पहचान बदलकर फर्जी परीक्षार्थियों से परीक्षा दिलवाते थे। ये गैंग करीब 8 से 10 लाख रुपए लेकर अभ्यर्थियों को पास करवा देता था।

आधार क्लोनिंग और बायोमेट्रिक अपडेट का खेल

गिरोह के सदस्यों ने तकनीकी विशेषज्ञता का गलत इस्तेमाल कर बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया को हैक किया। वे असली उम्मीदवार की जगह सॉल्वर को बैठाकर परीक्षा दिलवाते थे। कानपुर के युवक राहुल गुप्ता पॉलीमर तकनीक से फिंगरप्रिंट क्लोन करता था, जो फर्जी पहचान की रीढ़ बनती थी।

खबर यह भी : मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 फर्जीवाड़ा | Fake Candidates की ताबड़तोड़ धरपकड़ जारी

परीक्षा से पहले और बाद में दो बार बदला बायोमेट्रिक

मुख्य आरोपी रामरूप गुर्जर ने परीक्षा से एक महीने पहले और एक महीने बाद बायोमेट्रिक डाटा अपडेट कराया। इससे शक गहराया और जांच शुरू हुई। इस बायोमेट्रिक असमानता की जांच एएसपी प्रदीप पटेल के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिकाएं

The sootr
The sootr
नाम स्थान भूमिका
रामरूप गुर्जर मुरैना फर्जी तरीके से परीक्षा पास करने वाला मुख्य अभ्यर्थी
अमरेंद्र उर्फ बाहुबली पटना सॉल्वर, जिसने रामरूप के नाम से परीक्षा दी
सुरेंद्र कुशवाह

मुरैना ऑपरेटर, जिसने बायोमेट्रिक अपडेट किया
शिवम शर्मा महोबा आधार और फिंगरप्रिंट उपलब्ध कराता था
राहुल गुप्ता कानपुर फिंगरप्रिंट क्लोनिंग का तकनीकी विशेषज्ञ
संदीप रजक

झांसी बायोमेट्रिक क्लोनिंग के लिए आधार प्रदान करता था
खबर यह भी : Madhya Pradesh में नहीं थम रहा पुलिस आरक्षक भर्ती विवाद | अब तक 22 FIR दर्ज, आगे क्या होगा ?

ये चार आरोपी अब भी फरार हैं, 10,000 का इनाम घोषित

  • -अशोक गुर्जर (मुख्य सरगना)
  • -अमिताभ रावत (मध्यस्थ)
  • -लालू (लॉजिस्टिक सहयोगी)
  • -आशीष उर्फ साकेत (बिहार के पटवारी, सॉल्वर उपलब्ध कराता था)
खबर यह भी : पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 फर्जीवाड़ा : इन 5 बिंदुओं पर पड़ताल शुरू, एक फॉर्मेट में जांच करेंगे एसपी

इस फर्जीवाड़े की शुरुआत और विस्तार

एसपी राजेश व्यास के अनुसार, यह फर्जीवाड़ा 2023 से लगातार चल रहा था। गिरोह ने यूपी, बिहार और गुजरात में नेटवर्क फैला रखा था। जानकारी मिली थी कि कुछ अभ्यर्थियों के आधार बार-बार अपडेट हो रहे थे। इसके बाद तकनीकी जांच से इसका खुलासा हुआ।

खबर यह भी : अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीखों का एलान, 25 हजार पदों पर होगी भर्ती

फर्जीवाड़े के संकेत कैसे पकड़ें?

  • -बार-बार बायोमेट्रिक अपडेट की जानकारी
  • -परीक्षा के पहले और बाद आधार में बदलाव
  • -बायोमेट्रिक मशीन पर फिंगरप्रिंट न मिलना
  • -सॉल्वर और असली उम्मीदवार की शारीरिक भिन्नता
  • पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा | सॉल्वर गैंग | एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा
Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • कानपुर
  • बिहार
  • फर्जीवाड़ा
  • बायोमेट्रिक मशीन
  • पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा
  • एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा
  • पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा
  • सॉल्वर गैंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती