रीवा की लेडी कांस्टेबल ने थाने में की गुंडागर्दी, महिला को बेहोश होने तक पीटने का आरोप
Rohit Sahu | Apr 27, 2025, 13:41 IST
rewa police lady constable
सतना में महिला ने रीवा की महिला पुलिसकर्मी पर मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी से इसकी शिकायत की इसके बाद मामले की जांच सीएसपी को सौंपी गई।
MP News: रीवा में एक महिला पुलिसकर्मी (Lady Constable) पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने सतना के एसपी को शिकायत भेजकर कहा है कि रीवा (Rewa) की महिला आरक्षक ने थाने में उसे मारपीट और धमकाया। यह मामला एक किराएदार से जुड़ी साढ़े तीन लाख रुपए की लेन-देन की रकम पर आधारित है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षक ने वर्दी का रौब दिखाकर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया।
आशा सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को कुछ पुलिसकर्मी उसे जबरन कोलगवां थाना लेकर गए, जहां महिला आरक्षक साई खान ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थाने के बाहर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिसकर्मी आशा सिंह के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, आशा का आरोप है कि पुलिस (रीवा पुलिस) ने जावेद के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, केवल सामान्य मारपीट और लेन-देन के विवाद में एफआईआर दर्ज की गई।
आशा ने बताया कि जब भी उसने जावेद से पैसे वापस मांगे, तब साई खान ही फोन पर उसे जवाब देती थी और वर्दी का रौब दिखाकर धमकाती थी। आशा का यह भी आरोप है कि साई खान और जावेद के बीच आपस में मिलीभगत है और जावेद शराब के अवैध कारोबार में भी संलिप्त है, जिसे पुलिस बचा रही है।
सतना के एसपी (Satna SP) आशुतोष गुप्ता ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच सीएसपी को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने बताया कि आशा सिंह के खिलाफ फोन पर गाली-गलौज करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उसे थाने बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और आशा सिंह को चोटें आईं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पैसे के लेन-देन का विवाद भी सुलझाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें...मानहानि मामले में मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी जांच का विषय है कि साई खान छुट्टी पर नहीं, बल्कि थाना छोड़ने की अनुमति लेकर आई थी। वह वर्दी में क्यों थी और एक फरियादी होने के बावजूद वह आशा के घर क्यों गई। इस मुद्दे पर पुलिस ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़ें...महिला की अमानवीयता : मासूम बच्चे की जान डाली खतरे में, बीड़ी पिलाते बनाया वीडियो
thesootr links
किराएदार और महिला के बीच विवाद की जड़
शिकायतकर्ता आशा सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले जावेद खान नामक व्यक्ति उसके मकान में किराए पर रहता था। इस दौरान उसने 70 हजार रुपए और बाद में 2 लाख 99 हजार रुपए उधार लिए थे। जावेद ने वादा किया था कि वह दो साल के भीतर पैसे लौटा देगा, लेकिन जब आशा ने पैसे मांगे, तो जावेद ने पैसा नहीं लौटाया। इसके बाद, आशा ने रीवा की महिला आरक्षक साई खान पर यह आरोप लगाया कि वह जावेद के पक्ष में खड़ी हो गईं और उसे धमकाया।
मेल फ्रेंड के लिए महिला कांस्टेबल ने की मारपीट
फोन पर धमकी देने का भी आरोप
एसपी बोले-सीएसपी को सौंपी जांच
यह भी पढ़ें...मानहानि मामले में मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिसकर्मी का वर्दी में निजी काम पर आना
यह भी पढ़ें...महिला की अमानवीयता : मासूम बच्चे की जान डाली खतरे में, बीड़ी पिलाते बनाया वीडियो
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava