वसूली के लिए पुलिस वालों ने रखे दलाल, SP को पता चला तो मिली इतनी बड़ी सजा
Jitendra Shrivastava | Jul 12, 2024, 19:02 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के रतलाम में दलाल के माध्यम से रिंगनोद पुलिस जमकर अवैध वसूली कर रही है। जब चार युवकों ने इसकी लिखित शिकायत एसपी को की तो पुलिस अधीक्षक ने चारों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है...
आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम जिले में खाकी वर्दी पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार जिले के रिंगनोद थाने के चार पुलिस कर्मी संदेह के घेरे मे आए हैं। इन चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ झूठा केस नहीं बनाने के नाम पर दलाल के माध्यम से अवैध वसूली की लिखित शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मियों को किए गए ऑनलाइन पेमेंट के सबूत भी दिए हैं। अब इस मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं।
रिंगनोद पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम कलालिया के 4 युवाओं ने रिंगनोद थाने के 4 आरक्षकों के खिलाफ दलाल के मार्फत रुपए लेने के आरोप लगाए थे। गुरुवार को युवाओं ने जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय सहित एसपी राहुल कुमार लोढ़ा से भी इस मामले की शिकायत की थी। शिकायत में लिखा था कि थाने से आरक्षक बलराम पाटीदार, अजीत शुक्ला और दुर्गेश पाटीदार (वाहन चालक) आए और कहा कि तुम जुआ-सट्टा खेल रहे हो और शराब पी रहे हो। इसी बीच हमारा फर्जी वीडियो बनाया और हमें थाने ले जाकर बैठा दिया। कुछ देर बाद दुर्गेश पाटीदार ने कहा चारों 20 हजार रुपए की व्यवस्था कर दो, छोटा-मोटा प्रकरण बनाकर छोड़ देंगे। इसके बाद हमने 7000 और 5000 रुपए ऑनलाइन दुर्गेश के खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद हमें दुर्गेश ने कलालिया लाकर छोड़ा। अगले दिन दुर्गेश और बलराम पाटीदार बचे हुए 8 हजार रुपए लेने आए और बोले कि आधार कार्ड लेकर थाने आ जाना। हमने कहा पैसे भी ले लिए और प्रकरण भी, ऐसा नहीं चलेगा। इस पर बलराम और दुर्गेश ने गंभीर प्रकरण में फंसाने की धमकी दी। संतोष पुरी, रविशंकर पाटीदार, प्रकाश गिरी ने कहा दुर्गेश के खाते में रुपए डालने का प्रमाण मौजूद हैं।
रिंगनोद पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ दलाल के माध्यम से अवैध वसूली करने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। एसपी राहुल लोढ़ा ने कार्रवाई करते चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। दलाली करने वाले पुलिस वाहन के ड्राइवर दुर्गेश के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है देखना अभी बाकी है। शिकायतकर्ताओं ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शिकायत में उपलब्ध कराई है जिसमें रुपयों के लेनदेन की चर्चा है। शिकायत में यह भी बताया कि जब उनके द्वारा थाना प्रभारी से शिकायत की गई तो उनके द्वारा पुलिस पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें झूठा करार दिया है।
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के मामला संज्ञान में आने के बाद रिंगनोद थाने के 4 आरक्षक को सस्पेंड किया है। आरक्षक बलराम पाटीदार, आरक्षक अजीत शुक्ला, आरक्षक रविंद्र, आरक्षक सुरेंद्र पर प्राथमिक कार्रवाई करते हुए जांच का जिम्मा जावरा एसडीओपी को सौंपा गया है।
ये था पूरा मामला
पुलिस वाहन के ड्राइवर दुर्गेश के खिलाफ कार्रवाई बाकी
4 आरक्षक को सस्पेंड किया है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari