मप्र में इस राजनीतिक दल ने 230 चुनाव उम्मीदवार के लिए दिया खुला विज्ञापन, 25 रुपए सदस्यता शुल्क देकर करें आवेदन, लड़वाएंगे चुनाव

The Sootr | Oct 08, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र में इस राजनीतिक दल ने 230 चुनाव उम्मीदवार के लिए दिया खुला विज्ञापन, 25 रुपए सदस्यता शुल्क देकर करें आवेदन, लड़वाएंगे चुनाव
मप्र में इस राजनीतिक दल ने 230 चुनाव उम्मीदवार के लिए दिया खुला विज्ञापन, 25 रुपए सदस्यता शुल्क देकर करें आवेदन, लड़वाएंगे चुनाव

विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर सिर फुटव्वल चल रही है, लेकिन प्रदेश के एक दल ने खुला विज्ञापन जारी किया है

संजय गुप्ता@INDORE

विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर सिर फुटव्वल चल रही है, लेकिन प्रदेश के एक दल ने खुला विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन में मप्र विधानसभा की 230 सीटों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन मांगे हैं। बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे इस राजनीतिक दल इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने क्यूआर कोड जारी कर सदस्यता फार्म भी जारी कर दिया।

पार्टी के फाउंडर बोले चुनाव के लिए नहीं लेंगे कोई राशि

पार्टी के फाउंडर नगर निगम जबलपुर के पूर्व अधिकारी पंडित पुरूषोत्तम तिवारी है। उनसे हमारे संवादताता ज्ञानेंद्र पटेल ने जब चुनाव लडने के इच्छुक उम्मीदवार बनकर बात की तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी चुनाव टिकट देने के लिए कोई राशि नहीं लेगी और ना ही कोई राशि चुनाव लड़ने के लिए देगी। पार्टी चुनाव कैंपेनिंग में सोशल मीडिया की ओर से मदद करेगी और पेम्पलेट आदि उपलब्ध कराएगी। एक बार वादा किया कि कहां से टिकट देंगे तो और फिर उसे पूरा किया जाएगा।

बेरोजगार के मुद्दे पर लड़ रही चुनाव, बिजली, गैस सिलेंडर फ्री

पार्टी फाउंडर यह चुनाव युवा बेरोजगारी के मुद्दे पर लड़ रही है। उनका वादा है कि चुनाव जीतने पर 25 हजार रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलेगी। पुरानी पेंशन चालू होगी। हर माह 400 बिजली यूनिट फ्री होगी, नल कनेक्शन फ्री होगा। हर माह निशुल्क गैस सिलेंडर एक दिया जाएगा।

सौ महिलाओं को देंगे टिकट

पार्टी ने यह भी विज्ञापन दिया है कि वह 230 में से 100 सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाएगी, ताकि महिला सशक्तीकरण हो। पंडित तिवारी ने बताया कि पार्टी रजिस्टर्ड है और यह अभी एक साल पहले ही बनी है।

Tags:
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • Assembly elections 2023
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • BJP-Congress
  • बीजेपी-कांग्रेस
  • 1 political party in MP gave advertisement for 230 election candidates
  • Political party released advertisement in MP
  • political advertisement in MP
  • मप्र में 1 राजनीतिक दल ने 230 चुनाव उम्मीदवार के लिए दिया विज्ञापन
  • एमपी में राजनीतिक दल ने विज्ञापन जारी किया
  • मप्र में राजनितिक विज्ञापन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा