ड्रग्स मामले में सियासत गरमाई, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने की डिप्टी सीएम के इस्तीफे की मांग

Madhav Singh | Oct 07, 2024, 16:45 IST
Share
s
s

ड्रग्स मामले में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने डिप्टी सीएम और ड्रग्स आरोपी आंजना के बीच संबंधों की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि वह डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा से इस्तीफा लें।

1814 करोड़ रुपए के ड्रग्स खुलासे में अब राजनीति गरमा गई है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और ड्रग्स कांड के आरोपी आंजना के संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर डले फोटो, वीडियो दोनों के करीबी होने की गवाही दे रहे हैं।

डिप्टी सीएम दें इस्तीफा : पटवारी

सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। जिसमें उन्होंने ड्रग्स कांड का हवाला देते प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर डिप्टी सीएम के साथ करीब 500 फोटोज हैं। वह खुद को युवा मोर्चा का कार्यकर्ता बताता है।

संबंधों को बयां कर रहे फोटोज और वीडियोज

'द सूत्र' ने पहले ही ड्रग्स मामले में डिप्टी सीएम देवड़ा और ड्रग्स आरोपी आंजना के बीच संबंध होने की बात कही थी। हालांकि, 'द सूत्र' इस बात की पुष्टि नहीं करता कि इस मामले में संलिप्त हरीश आंजना को कोई नेता या पार्टी का सपोर्ट है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और फोटोज को देखते हुए दोनों के बीच संबंधों की बात कही जा रही है।

e1fca297-191
e1fca297-191

डिप्टी सीएम के नाम का करता है उपयोग

बताया गया है कि ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपी हरीश आंजना, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के नाम का उपयोग करता है। उसका सोशल मीडिया अकाउंट डिप्टी सीएम की फोटोज और वीडियो से भरा पड़ा है।

कैसे चला संबंधों का पता

सोशल मीडिया पर डले फोटो और वीडियो से पता चलता है कि डिप्टी सीएम देवड़ा और आंजना के बीच करीबी संबंध हैं। कई फोटो में देवड़ा, आंजना के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। वहीं एक वीडियो में डिप्टी सीएम बैठक ले रहे हैं और आंजना उनके बगल में बैठा हुआ है। इसी तरह उन्हें बुके देते हुए और भी कई तरह के फोटो डले हुए हैं।

आरोपी खुद को बताता है बीजेपी कार्यकर्ता

मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के लिए भी आरोपी आंजना ने कई बार फोटो, पोस्टर लगाए हैं। वह खुद को बीजेपी के युवा मोर्चा का कार्यकर्ता बताता है। उनके जन्मदिन पर पोस्टर लगाए, जिसमें बधाई देते हुए हरीश (हरीसिंह) आंजना नीचे लिखा हुआ है। इसमें उसका पद बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता लिखा है। यह भी बताया जाता है कि नाहरगढ़ में बीजेपी में युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है।

पहले भी पकड़ा जा चुका है आरोपी

आंजना का यह पहला केस नहीं है। साल 2022 में वह डोडा चूरा केस में पकड़ा जा चुका है। वह लंबे समय से ड्रग्स के धंधे में लिप्त है, लेकिन पार्टी और बड़े नेताओं का रसूख दिखाते हुए यह हर बार बच जाता था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • एमपी बीजेपी
  • CM
  • ड्रग्स
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
  • मध्य प्रदेश ड्रग्स मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं