रीवा में दिवंगत श्रीनिवास तिवारी पर सियासत, बीजेपी विधायक सिद्धार्थ बोले- सांसद दादा को टारगेट करना बंद करें
Sandeep Kumar | Sept 11, 2024, 23:44 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-11T231715.543
रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा (BJP MP Janardan Mishra ) ने श्रीनिवास तिवारी पर लूट, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। इस बात से बीजेपी के विधायक और श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी (Siddharth Tiwari ) बेहद नाराज हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के दिवंगत नेता श्रीनिवास तिवारी ( Srinivas Tiwari ) को लेकर रीवा में तेज बहस शुरू हो गई है। दरअसल रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ( BJP MP Janardan Mishra ) ने श्रीनिवास तिवारी पर लूट, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। इस बात से बीजेपी के विधायक और श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी ( Siddharth Tiwari ) बेहद नाराज हो गए हैं। विधायक ने कहा है कि अगर सांसद को कोई दिक्कत है तो वे मुझे बताएं, मेरे स्वर्गीय दादा ( grandfather ) को टारगेट करना बंद करें।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने शहर में ओवब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा है कि, अगर शहर की सड़क में एक गड्ढा होता है तो अखबार की सुर्खियां बन जाती हैं। कभी यहां की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हुआ करते थे। तब यहां के नेता श्रीनिवास तिवारी हुआ करते थे। वे अपने जीवन में एक गड्ढा तक नहीं भरवा पाए। जनार्दन मिश्रा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी को लेकर कहा कि पंडित श्रीनिवास तिवारी लूट, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और पक्षपात की राजनीति करते थे। इतना ही नहीं, बीजेपी सांसद ने वर्तमान विधायक सिद्धार्थ तिवारी के बारे में भी कहा कि श्रीनिवास तिवारी का पोता बीजेपी में शामिल हुआ, लेकिन बीजेपी श्रीनिवास तिवारी के पोते में शामिल नहीं हो सकी है।
दादा श्रीनिवास तिवारी ( Srinivas Tiwari ) के पोते सिद्धार्थ तिवारी (Siddharth Tiwari ) 18 अक्टूबर 2023 को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। विधायक ने सांसद के इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि दिवंगत हो जाने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा, 'किसी भी व्यक्ति के दिवंगत हो जाने के बाद उन पर अभद्र टिप्पणी को सही नहीं ठहराया जा सकता। सिद्धार्थ ने कहा है कि मैं ऐसे बयान के खिलाफ हूं और मैं ही नहीं, उनके सभी चाहने वालों में नाराजगी है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
क्या कहा था सांसद ने
सिद्धार्थ तिवारी हैं बीजेपी से विधायक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari