मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन, बुधवार को उज्जैन में होगा अंतिम संस्कार

Sandeep Kumar | Sept 03, 2024, 20:32 IST
Share
मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार, 3 सितंबर को निधन हो गया। वे करीब 100 साल के थे और एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ( Chief Minister Dr. Mohan Yadav ) के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार यानी आज 3 सितंबर 2024 को निधन हो गया। वे करीब 100 साल के थे और एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम के पिता पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा 04 सितंबर 2024, बुधवार को सुबह 11:30 बजे निज निवास गीता कॉलोनी, उज्जैन से शुरू होगी। उनका अंतिम संस्कार क्षिप्रा तट भूखीमता मंदिर के पास होगा। सीएम के पिता ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। उन्होंने अपने तीनों बेटे नंदू यादव, नारायण यादव और मोहन यादव सहित बेटी कलावती, शांति देवी को पढ़ाया-लिखाया।

दाल बाफले की दुकान चलाते थे पूनमचंद

सीएम मोहन के पिता पूनमचंद यादव रतलाम से उज्जैन आकर दुकान चलाते थे। यहां आकर उन्होंने सबसे पहले हीरा मिल में नौकरी की जिसके बाद उज्जैन शहर के मालीपुरा में भजिए और फ्रीगंज में दाल-बाफले की दुकान लगाई।

100 साल के थे मोहन यादव के पिता

सीएम मोहन यादव के पिता की उम्र 100 साल हो गई थी। वह पिछले एक हफ्ते से उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव जब उज्जैन आते थे तो अस्पताल पहुंचकर अपने पिता से मुलाकात और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी लेते थे। इसके अलावा हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना था।

उज्जैन में होगा अंतिम संस्कार

सीएम के पिता पूनमचंद यादव का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह उज्जैन में किया जाएगा। अंतिम यात्रा 04 सितंबर 2024, बुधवार को सुबह 11:30 बजे निज निवास गीता कॉलोनी, उज्जैन से शुरू होगी। उनका अंतिम संस्कार शिप्रा तट भूखीमता मंदिर के पास होगा।






thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • पूनमचंद यादव
  • Poonamchand Yadav
  • पूनमचंद यादव का निधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा