भजिए-चाय बेचकर बच्चों को पढ़ाया, जानिए सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का संघर्ष

Ravi Kant Dixit | Sept 03, 2024, 21:56 IST
Share
thesootr
thesootr

पूनमचंद यादव की सादगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब उनसे पूछा गया कि मोहन अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं, कैसा लग रहा है? इसके जवाब में उन्होंने इतना भर कहा था कि अच्छा लग रहा है। महाकाल का आशीर्वाद उन पर बना रहे...

BHOPAL. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव नहीं रहे। सौ वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत नासाज थी। उन्हें इलाज के लिए उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 3 सितंबर की शाम उन्होंने अपनी देह त्याग दी।

भजिए-चाय की दुकान चलाते थे पूनमचंद

पूनमचंद यादव अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। उनका शुरुआत जीवन संघर्षों के बीच बीता। वे मिल में काम करते थे। यहां शिफ्ट पूरी करके अपने भाई शंकरलाल यादव के साथ मालीपुरा क्षेत्र में भजिए, चाय की दुकान चलाते थे। मोहन यादव भी अपने पिता और चाचा के काम में उनका हाथ बंटाते थे। परिवार की ​आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं होने के बावजूद भी पूनमचंद यादव ने अपने बेटे मोहन यादव और बेटियों को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही वजह है कि आज उनका पूरा परिवार उच्च शिक्षित है।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन

अच्छा लग रहा है...

पूनमचंद यादव की सादगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उनसे पूछा गया कि मोहन अब मुख्यमंत्री बन गए हैं, कैसा लग रहा है? इसके जवाब में उन्होंने इतना भर कहा था कि अच्छा लग रहा है। महाकाल का आशीर्वाद उन पर बना रहे।

ये खबर भी पढ़ें...

रोचक किस्से : जब सीएम मोहन यादव ने मांगे पैसे तो पिता ने थमाई 500 के नोट की गड्डी

मूल रूप से रतलाम के रहने वाले

दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव का परिवार मूलत: उज्जैन का नहीं है। वे रतलाम के रहने वाले थे। बाद में उज्जैन आ गए। पूनमचंद यादव उज्जैन की हीरा मिल में नौकरी करते थे। यहां उनकी वेतन ज्यादा नहीं थी। लिहाजा, उन्होंने अपने भाई के साथ चाय, नाश्ता की दुकान खोल ली थी।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव और उनके पिता के बीच के रिश्ते को बयां करतीं ये तस्वीरें

शरीर साधना सिखाई

पूनमचंद यादव ने अपने बच्चों को शरीर साधना भी सिखाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं कई मंचों से यह बात कह चुके हैं कि उनके पारिवारिक संस्कारों में शरीर साधना भी थी। ये संस्कार उन्हें अपने पिता से ही विरासत में मिले। यही वजह है कि उन्होंने शतायु होकर अपनी देह त्यागी।



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • Poonamchand Yadav
  • Poonamchand Yadav struggle
  • Bhajie tea shop
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा