इंदौर गुरूसिंघ सभा चुनाव में फिर देरी की आशंका, 11 जनवरी से होने थे नामांकन अब 23 से कराने की बात, चुनाव तारीख 11 फरवरी

Pooja Kumari | Jan 16, 2024, 13:28 IST
Share
इंदौर गुरूसिंघ सभा चुनाव में फिर देरी की आशंका, 11 जनवरी से होने थे नामांकन अब 23 से कराने की बात, चुनाव तारीख 11 फरवरी
इंदौर गुरूसिंघ सभा चुनाव में फिर देरी की आशंका, 11 जनवरी से होने थे नामांकन अब 23 से कराने की बात, चुनाव तारीख 11 फरवरी

इंदौर गुरूसिंघ सभा के चुनाव 12 साल बाद भी हो सकेंगे या नहीं इसे लेकर अभी भी असमंजस छाया हुआ है। चुनाव की तारीख पहले ही जुलाई, फिर अगस्त, फिर अक्टूबर से बढ़कर 11 फरवरी तक पहुंच चुकी है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर गुरूसिंघ सभा के चुनाव 12 साल बाद भी हो सकेंगे या नहीं इसे लेकर अभी भी असमंजस छाया हुआ है। चुनाव की तारीख पहले ही जुलाई, फिर अगस्त, फिर अक्टूबर से बढ़कर 11 फरवरी तक पहुंच चुकी है। फिलहाल सभा ने मतदाता सदस्यों की सूची मुख्य चुनाव अधिकारी राजिंदर बाबा को सौंप दी है। इस चुनाव के लिए पहले नामांकन 11 से 16 जनवरी तक कराने की बात हुई थी लेकिन अब इसे रिशेड्यूल कर 23 जनवरी को करने की बात कही जा रही है।

क्या बोल रहे हैं सभा और चुनाव अधिकारी

गुरूसिंघ सभा के जगजीत सिंह का कहना है कि हमने कलेक्टर को दिए गए पत्र, वहां से तहसीलदार नियुक्ति का मिला पत्र, सदस्यता सूची सभी मुख्य चुनाव अधिकारी को नौ जनवरी को ही दे दिए हैं। हमारा शेड्यूल था कि 11 से 16 जनवरी तक नामांकन हो और फिर 11 फरवरी को चुनाव। अब यह चुनाव अधिकारी को प्रक्रिया करना है। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी राजिंदर बाबा का कहना है कि 18 जनवरी को हम चुनाव शेड्यूल जारी कर देंगे। संभावित 23 जनवरी से दो-तीन दिन के लिए नामांकन दाखिल कराए जाएंगे और चुनाव 11 फरवरी को ही होंगे।

मतदाता संख्या 21 हजार करीब पहुंच रही

सभा ने 12500 नए सदस्यों के और करीब 8000 पुराने सदस्यों की सूची बनाई है। इस हिसाब से करीब 21 हजार मतदाता हो रहे हैं। हालांकि चुनाव अधिकारी बाबा ने कहा कि पुराने सदस्यों को अभी नाम आधार से लिंक कराने हैं, जो यह नहीं कराएंगे उनके नाम हट जाएंगे। इसलिए अभी संख्या 21 हजार है, यह नहीं कहा जा सकता है, इसमें नामों में कमी आएगी।

Tags:
  • Indore Gurusingh Sabha
  • Indore Gurusingh Sabha Elections
  • इंदौर गुरूसिंघ सभा
  • इंदौर गुरूसिंघ सभा चुनाव
  • 11 February election date
  • Indore Gurusingh Sabha elections 2024
  • 11 फरवरी चुनाव तारीख
  • इंदौर गुरूसिंघ सभा चुनाव 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा