मंत्री प्रहलाद पटेल के दामाद आईएएस श्यामबीर को BDA की जिम्मेदारी, रूही खान को MSME मिला

Raj Singh | Mar 08, 2025, 11:08 IST
Share
IAS Shyamveer
Prahlad Patel with IAS Shyamveer Singh Narwariya, IAS Ruhi Khan

केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे दो आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। 2018 बैच के आईएएस श्यामबीर को भोपाल विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

केंद्र की प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे दो आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 2018 बैच के IAS श्यामबीर को भोपाल विकास प्राधिकरण (Bhopal Development Authority) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। बता दें कि श्यामबीर मंत्री प्रहलाद पटेल के दामाद हैं और इससे पहले वे इंटर कैडर डिपार्टमेंट के तहत जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड थे। इसी साल 30 जनवरी को उन्हें वहां से रिलीव किया गया था।

जम्मू- कश्मीर में क्यों थे श्यामबीर

बता दें कि कश्मीर में धारा 370 लगने के बाद कुछ राज्यों के आईएएस डेपुटेशन पर कश्मीर भेजे गए थे। इनके श्यामबीर भी शामिल थे। ये कश्मीर में दो जिलों में कलेक्टर भी रहे। दो माह पहले ही एमपी लौटे हैं। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। अब जाकर बीडीए में पोस्टिंग मिली है।

रूही खान को बनाया MSME का उपसचिव

मुख्य सचिव अनुराग जैन के आदेश पर 2013 बैच की आईएएस रूही खान को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (MSME) का उप सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए दो अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना की घोषणा की है।

कौन हैं IAS श्यामबीर सिंह नरवरिया ?

श्यामबीर सिंह नरवरिया मूल रूप से भिंड जिले के गोरमी क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम सुरेश सिंह नरवरिया है। संघ लोक सेवा आयोग में चयन होने के बाद इन्हें लोधी समाज के गौरव से सम्मानित किया गया था। UPSC 2018 की परीक्षा में इन्होंने 284 रैंक हासिल की थी। श्यामबीर का विवाह मंत्री प्रहलाद पटेल की बेटी फलित सिंह पटेल से हुआ है।

BHOPAL BDA
BHOPAL BDA

प्रदीप जैन की जगह लेंगे श्यामबीर सिंह नरवरिया

बता दें कि मौजूदा समय में भोपाल विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप जैन थे लेकिन अब उन्हें हटा कर श्यामवीर को बीएडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानें फलित सिंह पटेल के बारे में…

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की बेटी फलित सिंह पटेल राजनीति में अपने पिता का काफी सहयोग करती हैं। प्रह्लाद सिंह के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटियां (फलित और प्रतिज्ञा) और एक बेटा प्रबल सिंह पटेल हैं। राजनीति के अलावा पटेल समाज के सामाजिक संगठन राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • bda
  • भोपाल विकास प्राधिकरण
  • मंत्री प्रहलाद पटेल
  • आईएएस रूही खान
  • आईएएस श्यामबीर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा