महाकुंभ के लिए सुविधा, MP से गुजरने वाली 8 ट्रेनों का नैनी में स्टॉपेज
Vikram Jain | Jan 02, 2025, 18:26 IST
प्रयागराज महाकुंभ 2025। Photograph: (the sootr)
प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 को लेकर रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 8 ट्रेनों का नैनी स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज देने दिया है। इससे श्रद्धालुओं को मेले में पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
BHOPAL. अगर आप प्रयागराज महाकुंभ में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। महाकुंभ मेले को लेकर रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आरामदायक यात्रा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों का नैनी जंक्शन पर अस्थायी ठहराव देने का फैसला लिया है। अब महाकुंभ मेले के दौरान भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का प्रयागराज मंडल के नैनी स्टेशन पर 2 मिनट का स्टॉपेज होगा। यह अस्थायी ठहराव महाकुंभ मेला 2025 के दौरान जनवरी और फरवरी तक रहेगा।
दरअसल, यात्रियों की सुविधाओं को लेकर भारतीय रेलवे लगातार सेवाओं में विस्तार कर रहा है। यात्रियों की बढ़ती मांग के बाद रेलवे ने कई बड़े बदलाव भी किए हैं। आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। अब रेलवे ने प्रयागराज महाकुंभ में विशाल आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा दी है। रेल प्रशासन ने महाकुंभ मेले के दौरान भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के लिए नैनी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव का फैसला किया है। इस फैसले के तहत श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा और आराम मिलेगा। देखें नैनी स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों की सूची।
1. गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस
इधर, रेल प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को कैसिंल करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरती है। इस ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा (NTES/139) का उपयोग कर गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। यात्रियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय रद्द की गई ट्रेनों के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर लें ताकि यात्रा में कोई परेशानी न आए।
महाकुंभ के लिए रेलवे का बड़ा फैसला
नैनी स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों की लिस्ट
- ठहराव : 13 जनवरी से 24 फरवरी 2025 (7 ट्रिप)
- समय: 12:00 बजे आगमन, 12:02 बजे प्रस्थान
- ठहराव: 9 जनवरी से 27 फरवरी 2025 (8 ट्रिप)
- समय: 01:08 बजे आगमन, 01:10 बजे प्रस्थान
- ठहराव अवधि: 12 जनवरी से 23 फरवरी 2025 (7 ट्रिप)
- समय: 21:38 बजे आगमन, 21:40 बजे प्रस्थान
- ठहराव : 15 जनवरी से 26 फरवरी 2025 (7 ट्रिप)
- समय: 05:43 बजे आगमन, 05:45 बजे प्रस्थान
- ठहराव: 11 जनवरी से 24 फरवरी 2025 (14 ट्रिप)
- समय: 01:03 बजे आगमन, 01:05 बजे प्रस्थान
- ठहराव :13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 (14 ट्रिप)
- समय: 04:48 बजे आगमन, 04:50 बजे प्रस्थान
- ठहराव: 8 जनवरी से 26 फरवरी 2025 (8 ट्रिप)
- समय: 04:13 बजे आगमन, 04:15 बजे प्रस्थान
- ठहराव: 10 जनवरी से 21 फरवरी 2025 (7 ट्रिप)
- समय: 01:58 बजे आगमन, 02:00 बजे प्रस्थान
रक्सौल-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल
ट्रेन की 6 ट्रिप कैंसिल
- गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-एलटीटी सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 14 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 तक (3 ट्रिप) कैंसिल रहेगी
- गाड़ी संख्या 05558 एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन16 जनवरी 2025 से 30 जनवरी 2025 तक (3 ट्रिप) कैंसिल रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari