भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार बनीं एमपी की बेटी, जानें उनकी पूरी कहानी

Pooja Kumari | Jan 28, 2024, 10:22 IST
Share
भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार बनीं एमपी की बेटी, जानें उनकी पूरी कहानी
भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार बनीं एमपी की बेटी, जानें उनकी पूरी कहानी

प्रीति रजक शनिवार को सेना की पहली महिला सूबेदार बन गईं। प्रीति चैंपियन ट्रैप शूटर हैं। थलसेना ने कहा भारतीय सेना के साथ-साथ देश की महिलाओं के लिए गर्व का क्षण है।

BHOPAL. भारतीय सेना में पदोन्नत होने के बाद हवलदार प्रीति रजक शनिवार को सूबेदार का पदक हासिल करने वाली पहली महिला बन गई हैं। बता दें कि प्रीति चैंपियन ट्रैप शूटर हैं। थलसेना का कहना है कि भारतीय सेना के साथ-साथ देश की महिलाओं के लिए गर्व का क्षण है। ट्रैप शूटर हवलदार प्रीति रजक को सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया। सूबेदार प्रीति रजक भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार हैं।

19वें एशियाई खेलों में प्रीती ने जीता रजत पदक

जानकारी के मुताबिक प्रीति दिसंबर 2022 में थलसेना के सैन्य पुलिस कोर में शामिल हुई थीं। वह शूटिंग में असाधारण योग्यता के लिए हवलदार के रूप में सेना में नामांकित पहली मेधावी खिलाड़ी रही हैं। चीन के हांगझू में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में प्रीति ने ट्रैप महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। बता दें कि वर्तमान में सूबेदार प्रीती ट्रैप महिला स्पर्धा में छठे स्थान पर हैं।

युवतियों को सेना में शामिल होने के लिए मिलेगी प्रेरणा

बताया जा रहा है कि वह पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारी के लिए आर्मी मा‌र्क्समैनशिप यूनिट (एएमयू) में प्रशिक्षण ले रही हैं। सेना ने कहा, प्रीति के असाधारण प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सूबेदार के पद पर पहली आउट ऑफ टर्न पदोन्नति दी गई। इससे उनकी महान उपलब्धि युवतियों को सेना में शामिल होने के लिए आगे आने के साथ-साथ पेशेवर शूटिंग में खुद के लिए जगह बनाने के लिए प्रेरित करेगी। सेना ने यह भी कहा कि पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता सूबेदार मेजर और मानद लेफ्टिनेंट जीतू राय को उनकी सराहनीय सेवा के लिए सूबेदार मेजर और मानद कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया।

Tags:
  • Indian Army
  • भारतीय सेना
  • Preeti Rajak
  • Preeti Champion Trap Shooter
  • Who is Preeti Rajak
  • प्रीति रजक
  • प्रीति चैंपियन ट्रैप शूटर
  • कौन है प्रीति रजक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा