डिंडौरी में गर्भवती से साफ कराया गया खून लगा बेड, नर्सिंग अफसर निलंबित
Dolly patil | Published:
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल इस वीडियो में एक गर्भवती महिला से अस्पताल का बिस्तर साफ कराया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई थी। दरअसल इस वीडियो में एक गर्भवती महिला से अस्पताल का बिस्तर साफ कराया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक महिला से वो बिस्तर साफ कराया जा रहा था, जिस पर कुछ समय पहले उसके पति की मौत हुई थी। अब इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
गर्भवती पत्नी से अस्पताल का बेड साफ कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया। इसमें शनिवार को सीएमएचओ डॉ. रमेश मरावी ने दोषी अफसर-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह को गाड़ासराई से हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया में अटैच कर दिया गया है। वहीं नर्सिंग अफसर राजकुमारी मरकाम और आया छोटी बाई ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मामला डिंडोरी हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। ये घटना गुरुवार को हुई जब जमीनी विवाद में तीन लोगों का हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद महिला का पति भी इस घटना में घायल हो गया था और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अस्पताल का दावा है कि महिला ने खुद ही खून साफ करने की बात कही थी ताकि सबूत इकट्ठा कर सके।
MP : दिवाली पर बुझे एक ही परिवार के तीन 'चिराग', गांव में पसरा मातम
डिंडोरी के लालपुर गांव में गुरुवार यानी 31 अक्टूबर को जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीनलोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में पिता और दो बेटे शामिल हैं, घायलों में से एक शिवराज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवराज की पत्नी रोशनी पांच महीने की गर्भवती है।
MP : मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष , जमकर फायरिंग , चाचा-भतीजे समेत 3 की मौत
वायरल वीडियो में रोशनी एक हाथ में खून से सना कपड़ा पकड़े हुए दिख रही है और दूसरे हाथ से टिशू पेपर से बिस्तर साफ कर रही है। जानकारी के मुताबिक ये घटना गदासराय स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का स्वास्थ्य विभाग और समाज के प्रति गुस्सा देखा जा रहा है।
इसी के साथ अस्पताल के डॉक्टर चंद्रशेखर टेकाम ने सफाई देते हुए बताया कि स्टाफ मौजूद था। महिला को बिस्तर साफ करने के लिए नहीं कहा गया था, उन्होंने कहा कि गुरुवार को जमीन विवाद में घायल दो लोग हमारे केंद्र लाए गए थे। जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी पत्नी ने हमसे कहा कि उसे बिस्तर से खून पोंछने दिया जाए ताकि वह इसका इस्तेमाल सबूत के तौर पर कर सके।
नर्सिंग अफसर को किया निलंबित
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डिंडोरी द्वारा जिले में हुई आपत्तिजनक एवं अमानवीय घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ासरई में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ.… pic.twitter.com/RoD7iSOwfi
— Jansampark MP (@JansamparkMP) November 2, 2024
जमीनी विवाद के चलते की हत्या
MP : दिवाली पर बुझे एक ही परिवार के तीन 'चिराग', गांव में पसरा मातम
क्या है पूरा मामला
MP : मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष , जमकर फायरिंग , चाचा-भतीजे समेत 3 की मौत
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
डिंडौरी में स्वास्थ्य विभाग की अमानवीयता, पति की मौत के बाद गर्भवती पत्नी से साफ कराया बेड, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।#Dindori #डिंडोरी #madhyapradesh #mpnews #TheSootr | @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @rshuklabjp @dindoridm pic.twitter.com/Xq8DagkuVT
— TheSootr (@TheSootr) November 1, 2024
अस्पताल प्रबंधन ने क्या कहा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari