आज से पांच दिनों तक मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

Aman Vaishnav | Jun 15, 2026, 09:43 IST
Share
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एमपी दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एमपी दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वे बैतूल, ओंकारेश्वर (खंडवा), जबलपुर और कूनो में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून से 22 जून तक मध्य प्रदेश के 5 दिनों के दौरे पर रहेंगी।
  • राष्ट्रपति बैतूल, खंडवा, जबलपुर और श्योपुर जिलों का दौरा करेंगी।
  • राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल रहेंगे।
  • जबलपुर में 20 साल बाद किसी राष्ट्रपति की मौजूदगी में विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित होगा।

राष्ट्रपति का एमपी दौरा क्यों है खास?

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 18 जून से मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। राष्ट्रपति का यह दौरा पांच दिनों का होगा। 18 जून से 22 जून के बीच वे एमपी के चार अलग-अलग जिलों में जाएंगी।

हर जिले में कुछ खास कार्यक्रम तय हैं। कहीं आदिवासी सम्मेलन है तो कहीं योग दिवस, कहीं धार्मिक आयोजन तो कहीं वन्यजीव भ्रमण। यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है।

68199f29bc07d-president-droupadi-murmu-is-set-to-visit-sabarimala-temple-063323604-16x9-493500
68199f29bc07d-president-droupadi-murmu-is-set-to-visit-sabarimala-temple-063323604-16x9-493500


बैतूल में आदिवासी महासम्मेलन

जानकारी के अनुसार 18 जून को राष्ट्रपति सबसे पहले बैतूल जाएंगी। वहां लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में एक बड़ा आयोजन होना है। ब्रह्माकुमारी संस्थान ने यह सम्मेलन रखा है।

सम्मेलन का विषय आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण है। वहीं, राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी। वे सभा को संबोधित भी करेंगी।

बता दें कि जिले में लगभग एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा का बहुस्तरीय घेरा तैयार किया गया है। हेलीपैड, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और चिकित्सा सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन हो।

IMG_6985-733159
IMG_6985-733159


ओंकारेश्वर में आरती और रात्रि विश्राम

18 जून को ही राष्ट्रपति खंडवा जिले में ओंकारेश्वर भी जाएंगी। वे वहां ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और पूजा-आरती में शामिल होंगी। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति ओंकारेश्वर बांध परियोजना के विश्राम गृह में रुकेंगी।

वहीं 19 जून को एक और खास कार्यक्रम है। इसमें सिकल सेल बीमारी से जुड़ा आयोजन होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी इस कार्यक्रम में रहेंगे।

1000463197_1757162187-664916
1000463197_1757162187-664916


जबलपुर में योग दिवस और दीक्षांत समारोह

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 20-21 जून को जबलपुर में रहेंगी। बता दें कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। जबलपुर में इस दिन बड़ा आयोजन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति इस आयोजन में शामिल होंगी।

इसके अलावा जबलपुर में एक विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह भी होगा। राष्ट्रपति इसमें मुख्य अतिथि होंगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगे। यह दीक्षांत समारोह करीब दो दशकों बाद किसी राष्ट्रपति की मौजूदगी में हो रहा है।

इससे पहले 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इस विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में आए थे। इस बार 141 छात्र-छात्राओं को कुल 240 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। साथ ही, 182 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिलेगी।

श्योपुर में कूनो का वन्यजीव भ्रमण

21 और 22 जून को राष्ट्रपति श्योपुर जाएंगी। वे ग्वालियर एयरपोर्ट से सीधे वहां पहुंचेंगी। 21 जून को दोपहर करीब तीन बजे वे कूनो नेशनल पार्क में होंगी।

रात वहीं ठहरेंगी। 22 जून की सुबह कूनो का भ्रमण करेंगी। सुबह दस बजे वहां से रवाना हो जाएंगी।

श्योपुर में आईएएस शीला दाहिमाकी अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। 20 से 22 जून के बीच कराहल-विजयपुर अनुभाग क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। कूनो रेस्टहाउस के आसपास साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं।

Kuno_park_and_Cheetahs-944177
Kuno_park_and_Cheetahs-944177


चारों जिलों में प्रशासन तैयार

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी चार जिलों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। हर जिले में हेलीपैड, सुरक्षा, स्वास्थ्य, फोटोग्राफी और यातायात की व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

दतिया कलेक्टर के मोबाइल चलाने पर भड़के सीएस, कहा इतना भी क्या जरूरी?

अफसरों की खींचतान में फंसा करोड़ों का निवेश, सिया अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी

एमपी में खत्म होंगे 6 पुराने श्रम कानून, रातभर खुल सकेंगे थिएटर और रेस्टोरेंट

लंदन से वाग्देवी की मूर्ति वापस लाने के दावों की खुली पोल, RTI में हुआ खुलासा

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • कूनो नेशनल पार्क
  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
  • एपीजे अब्दुल कलाम
  • उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार
  • आईएएस शीला दाहिमा
  • मुख्य सचिव अनुराग जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा