मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के नए भवन का शिलान्यास करने जबलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, 27 सितंबर को प्रस्तावित है दौरा

Chandresh Sharma | Sept 08, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के नए भवन का शिलान्यास करने जबलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, 27 सितंबर को प्रस्तावित है दौरा
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के नए भवन का शिलान्यास करने जबलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, 27 सितंबर को प्रस्तावित है दौरा

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के नए भवन के प्रस्ताव को कुछ माह पहले हरी झंडी मिल चुकी है। 27 सितंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने हाथों से इसका शिलान्यास करेंगी।

JABALPUR. मध्यप्रदेश हाई कोर्ट को नए भवन की लंबे समय से दरकार थी, कुछ माह पहले नए भवन के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। जल्द ही हाई कोर्ट के नए भवन का शिलान्यास होने जा रहा है। 27 सितंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने हाथों से इसका शिलान्यास करेंगी। दरअसल जबलपुर में राष्ट्रपति का दौरा प्रस्तावित होने के चलते जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। माना यह भी जा रहा है कि हाई कोर्ट के नए भवन के शिलान्यास में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाय चंद्रचूड़ भी जबलपुर आ सकते हैं।

कलेक्टर ने दी जानकारी

जबलपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने कहा है कि 27 सितंबर को हाई कोर्ट के नए भवन का भूमिपूजन होना है, इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू का दौरा प्रस्तावित है। कलेक्टर ने बताया कि राष्ट्रपति के जबलपुर दौरे के मद्देनजर सभी तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। बता दें कि जिला अदालत की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर इसका निर्माण कराया जाएगा। फिर हाई कोर्ट नए भवन में शिफ्ट होगा।

पीआईयू ने तैयार किया डिजाइन

जानकारी के मुताबिक हाई कोर्ट के नए भवन का डिजाइन प्रोजेक्ट तैयार करने का जिम्मा पीडब्ल्यूडी की इकाई पीआईयू को सौंपा गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस बहुमंजिला भवन में अनेक सुविधाएं होंगी। हाई कोर्ट की बेंचों के अलावा पक्षकारों के लिए भी अनेक सुविधाएं रखी जाएंगी।

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • Foundation stone of new building of MP High Court
  • President Murmu will come to Jabalpur
  • Administration engaged in preparations
  • मप्र हाई कोर्ट के नए भवन का शिलान्यास
  • राष्ट्रपति मुर्मू आएंगी जबलपुर
  • तैयारियों में जुटा प्रशासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं