मध्य प्रदेश के शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से हुए सम्मानित , जानें क्यों मिला सम्मान
Sandeep Kumar | Sept 06, 2024, 20:22 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-06T201132.932
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मध्य प्रदेश के सात शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार (Prestigious Awards ) से नवाजा गया है...
मध्य प्रदेश के सात शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार ( National Teachers Award ) से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Draupadi Murmu ) ने विज्ञान भवन नई दिल्ली ( Vigyan Bhawan, New Delhi ) में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया है। शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान ( Notable contributions) और नवाचारों के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है। समारोह में सम्मानित शिक्षकों ( Honored Teachers ) को प्रशस्ति पत्र और 50 हजार रुपए की नकद, और एक रजत पदक ( silver medal ) दिया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ( education minister dharmendra pradhan ) समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गर्भकाल…
मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….
इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
भोपाल के संभागीय आईटीआई की प्रेमलता राहंगडाले (Premlata Rahangdale ) ने दृष्टिबाधित छात्रों को कंप्यूटर स्किल्स (Computer Skills ) सिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जबकि प्रशांत दीक्षित ने मैकेनिक डीजल ट्रेड (Mechanic Diesel Trade ) के लिए ई-कंटेंट और ऑटोमोटिव लैब के विकास में योगदान दिया है। इनके प्रभावी मार्गदर्शन से कई आईटीआई छात्रों ( ITI students ) ने रेलवे, बैंक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपना करियर बनाया है। वे ट्रेड सीओपीए की प्रशिक्षण अधिकारी हैं।
दमोह जिले के स्कूल में विज्ञान विषय के माधव प्रसाद पटेल शिक्षक हैं। इन्होंने अपने स्कूल में साइंस वॉल और मोबाइल लाइब्रेरी ( Science Wall and Mobile Library ) जैसी नवीन पहल शुरू की हैं। उनकी खेत पाठशाला पहल छात्रों को कक्षा से बाहर जाकर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर देती है। इसके अलावा ग्रामीण समुदायों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए उन्होंने मोबाइल लाइब्रेरी ( Mobile Library ) शुरू की है।
सुनीता गोधा ( Sunita Godha ) मंदसौर के शासकीय हाईस्कूल, खजूरिया सारंग में शिक्षिका हैं। इन्होंने छात्रों के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक शैक्षिक माहौल तैयार करने के लिए काम किया है।
भोपाल स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्था के प्रो. नीलाभ तिवारी ( Prof. Neelabh Tiwari ) ने संस्कृत शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शिक्षा नीति 2020 ( education policy 2020 ) में उनका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने 34 पुस्तकों का संपादन किया और भारतीय ज्ञान परंपरा ( Indian knowledge tradition )
के पाठ्यक्रम विकास में भी सहयोग किया।
डिंडोरी जिले सुनीता गुप्ता ( Sunita Gupta ) गणित की शिक्षिका हैं, जिन्होंने डिजिटल प्लेटफार्म( Digital Platform ) का उपयोग कर गणित को सरल और रोचक बनाया है। उन्होंने दीक्षा और पोर्टल्स के लिए ई-कंटेंट ( E-Content ) भी विकसित किए हैं।
आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर कपिल आहूजा ( Professor Kapil Ahuja ) ने कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में नए शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू कर शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव किए हैं। इन्हें आईआईटी इंदौर (IIT Indore) द्वारा 4 बार सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार दिया जा चुका है।
गर्भकाल…
मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….
इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित
प्रेमलता राहंगडाले
माधव प्रसाद पटेल
सुनीता गोधा
प्रो. नीलाभ तिवारी
के पाठ्यक्रम विकास में भी सहयोग किया।
सुनीता गुप्ता
प्रोफेसर कपिल आहूजा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari