DAVV के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति बोलीं- 'मां अहिल्या का प्रताप है कि यहां बेटों से ज्यादा बेटियों को पदक मिले हैं'
Sanjay Gupta | Sept 19, 2024, 17:44 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-19T173823.447
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह मां अहिल्या का ही प्रताप है कि यहां पर बेटों से ज्यादा बेटियों को पदक मिले हैं। ऐसा नहीं है कि मैं बेटो को बधाई नहीं दे रही हूं।
INDORE. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय DAVV के दीक्षांत समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यह मां अहिल्या का ही प्रताप है कि यहां पर बेटों से ज्यादा बेटियों को पदक मिले हैं। ऐसा नहीं है कि मैं बेटों को बधाई नहीं दे रही हूं, लेकिन देश के विकास और 2047 में भारत को सबसे अग्रणी देश में लाने के लिए देश की आधी आबादी को सशक्त करना और आगे बढ़ाना जरूरी है।
![WhatsApp Image 2024-09-19 at 17.10.25]()
राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सफाई में लगातार सात बार नंबर वन आकर यहां के लोगों ने उदाहरण पेश किया है। इंदौर शहर को इसके लिए बधाई। उन्होंने कहा कि खुशी है कि मां अहिल्या के नाम पर यह विश्वविद्यालय है, उनकी 300वीं जयंती भी मनाई जा रही है। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कुशल प्रबंधन के कई मानक स्थापित किए।
![WhatsApp Image 2024-09-19 at 17.10.25(1)]()
राष्ट्रपति ने पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन की तारीफ की और उन्हें सभी का अतिप्रिय बताया। साथ ही कहा कि उनके काम सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सभी परिजन, बेटियों, मां, बहनों की शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेंगे. तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा। जैसा पीएम का नारा है सभी का साथ, सभी का विकास और सभी का प्रयास यह जरूरी है।
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि मैं 40 बार इंदौर आ चुका हूं, लेकिन कभी भी कचरा नहीं दिखता है हर समय सफाई कर्मी काम में लगे होते हैं। सफाई अब इंदौर के लोगों की सोच और दिल में हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां अहिल्या का जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। उनके काम युगों युगों तक याद किए जाएंगे। ऐसा ही राष्ट्रपति का जीवन है, वह कठिन दौर से निकल आई है और शिक्षा पर हमेशा ध्यान दिया है। उनके आने से आज का दीक्षांत समारोह धन्य हुआ।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, इंदर सिंह परमार के साथ ही अन्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम को कुलगुरू डॉ. रेणु जैन ने भी संबोधित किया और छात्रों को शपथ दिलवाई।
WhatsApp Image 2024-09-19 at 17.10.25
देश में सफाई में सात बार नंबर वन आना असाधारण
WhatsApp Image 2024-09-19 at 17.10.25(1)
सुमित्रा महाजन की तारीफ की
राज्यपाल और सीएम ने यह कहा
कार्यक्रम में यह भी रहे उपस्थित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari