इंदौर में Prestige यूनिवर्सिटी पर आरोप, MBA के लिए 11 लाख फीस चुकाई, प्लेसमेंट ही नहीं दिलवा पा रहा कॉलेज
Vishwanath Singh | May 30, 2025, 12:29 IST
The Sootr
छात्रों ने प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए बताया कि वर्ष 2023 में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कोर्स में एडमिशन के वक्त छात्रों को देश की नामी कंपनियों के नाम गिनाए थे।
इंदौर की प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें छात्रों ने आरोप लगाया है कि एमबीए के लिए उनसे 11 लाख रुपए फीस ली गई और मोटा प्लेसमेंट दिलाने के वादे किए गए। जब कंपनियां आईं तो प्लेसमेंट ही नहीं हुआ। इससे संबंधित कई शिकायतें सांवेर एसडीएम के पास पहुंची हैं। अब वे इस मामले की जांच करवा रहे हैं।
छात्रों ने प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए बताया कि वर्ष 2023 में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कोर्स में एडमिशन के वक्त छात्रों को देश की नामी कंपनियों के नाम गिनाए थे। इसके चलते छात्रों ने 11 लाख रुपए की मोटी फीस देकर एडमिशन लिया। अब कोर्स पूरा होने की स्थिति में बताई गई कंपनियों में से 10 प्रतिशत भी कैंपस प्लेसमेंट के लिए नहीं आई हैं।
छात्रों का कहना है कि प्लेसमेंट के नाम पर उन्हें ठगा गया है। इसको लेकर सांवेर एसडीएम को भी शिकायत की गई है।बताया गया कि यूनिवर्सिटी के ब्रोशर और काउंसलिंग के समय उन्हें टीसीएस, बिरला ग्रुप, एशियन पेंट्स जैसी बड़ी कंपनियों के नाम गिनाए थे। वादा किया था कि 15 से 20 लाख रुपए पैकेज देने वाली कंपनियों को बुलाकर आसानी से प्लेसमेंट करवाएंगे, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
यह खबर भी पढ़ें...भोपाल के नारी कुंभ में पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी, 238 खास मेहमान होंगे शामिल
छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि इसके संबंध में हम 6 महीने से कॉलेज प्रबंधन से बात करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारी बात कोई सुन नहीं रहा। हमें कॉलेज कैंपस से बाहर कर दिया जाता है और गेट पर ताला लगा दिया जाता है। कई बार हमने मैनेजमेंट से मिलने की कोशिश भी की, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। अब हम प्रशासन से मदद चाहते हैं।
यह खबर भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का पोता छिंदवाड़ा में मिला, पुलिस की 10 टीम कर रहीं थी सर्च
प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के चेयरमेन डेविश जैन का कहना है कि जो छात्र इस तरह के आरोप लगा रहे हैं वे सब निराधार हैं। ये वे छात्र हैं जिनकी कॉलेज में अटेंडेंस ही काफी कम है और नंबर भी कम हैं। बाकी छात्रों को भी प्लेसमेंट मिल रहा है। हमारे कुछ कॉम्पीटीटर ही इन्हें भड़का रहे हैं। हमने अपने सारे दस्तावेज जमा करवा दिए हैं। अपना पूरा पक्ष प्रशासन के सामने रखेंगे।
यह खबर भी पढ़ें...अंकिता भंडारी केस में तीन आरोपी दोषी, BJP नेता के बेटा है आरोपी, 3 साल बाद आया फैसला
इस संबंध में सांवेर एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि छात्रों ने आरोप लगाया है कि एडमिशन के समय तो प्लेसमेंट के लिए 170 कंपनियों से एमओयू की बात कही गई थी। बाद में केवल कुछ कंपनियां ही आ रही हैं। प्लेसमेंट पैकेज भी 11–12 लाख रुपए देने की बात छात्रों से कही थी, जबकि 4 से 5 लाख का ही पैकेज मिल रहा है। एक ही एमबीए कोर्स की फीस सांवेर रोड़ वाले कैंपस में 11 लाख है तो स्कीम 54 के पास वाले कैंपस की 3 लाख रुपए के करीब है। दोनों कैंपस में प्लेसमेंट के लिए एक जैसी ही कंपनियां आ रही हैं। इसके संबंध में सोमवार को कॉलेज प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। उसके बाद ही आगे कुछ कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें...उदन्त मार्तण्ड से एआई एंकर तक... हिन्दी पत्रकारिता के 199 बरस!
छात्रों ने यह लगाए आरोप
छात्र बोले, ठगी हुई
The Sootr
एक जैसी ही कंपनियां ग्रुप के दोनों कॉलेजों में आईं
छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि हमने कर्ज लेकर कॉलेज की फीस भरी है। हमें सपने दिखाए गए थे कि बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट हो जाएगा। जबकि हमें पता चला है कि जो कंपनियां प्लेसमेंट के लिए इस कैंपस में आ रही हैं वे ही कंपनियां इस यूनिवर्सिटी के दूसरे कैंपस में भी आ रही हैं।
कॉलेज प्रबंधन जवाब देने तक को तैयार नहीं
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का पोता छिंदवाड़ा में मिला, पुलिस की 10 टीम कर रहीं थी सर्च
कॉलेज प्रबंधन बोला, अटेंडेंस पूरी नहीं, नंबर भी कम
यह खबर भी पढ़ें...अंकिता भंडारी केस में तीन आरोपी दोषी, BJP नेता के बेटा है आरोपी, 3 साल बाद आया फैसला
एसडीएम बोले, एक यूनिवर्सिटी में एक ही कोर्स की दो अलग–अलग फीस
यह खबर भी पढ़ें...उदन्त मार्तण्ड से एआई एंकर तक... हिन्दी पत्रकारिता के 199 बरस!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari