मनमानी स्कूल फीस वसूलने वाले फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

Deeksha Nandini Mehra | Aug 25, 2024, 10:12 IST
Share
Private School Fees Hike
Private School Fees Hike

जबलपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने मनमानी फीस वसूलने के मामले में फरार हुए 9 आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है। इसमें स्कूल संचालक, प्रिंसिपल, स्टेशनरी संचालक और प्रकाशक शामिल हैं।

Private School Fees Hike : मध्य प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में फीस वसूली और पुस्तकों में कमीशनखोरी के मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना (Jabalpur Collector Deepak Saxena) ने इस अभियान की शुरुआत की थी। अब जिला प्रशासन और पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब ज्यादा फीस वसूलने वाले 9 फरार आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है।

ये खबर पढ़िए ...इंदौर के दो प्राइवेट स्कूलों पर कलेक्टर का एक्शन, मनमानी करने पर ठोका दो-दो लाख रुपए का जुर्माना

दरअसल , जबलपुर में कई प्राइवेट स्कूलों (Private School) में मनमानी फीस और पुस्तकों में कमीशनखोरी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके बाद जिला प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिनमें कई स्कूल संचालक, प्रिंसिपल, स्टेशनरी संचालक और प्रकाशक शामिल हैं। इन 9 आरोपियों में से कई फरार हो चुके हैं और पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए ईनाम घोषित किया है।

पांच हजार का इनाम घोषित

पुलिस ने फरार 9 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5-5 हजार रुपए नकद ईनाम की घोषणा की है। इन आरोपियों में से कई ने देश छोड़ दिया है जबकि कुछ अन्य आसपास के शहरों में छिपे हुए हैं।

ये खबर पढ़िए ...CM से न मिलने तक बंद रहेंगे प्राइवेट स्कूल, जबलपुर DEO से जांच रोकने की भी अपील

80 आरोपियों पर केस दर्ज

जबलपुर के 11 प्राइवेट स्कूलों के संचालक, प्रिंसिपल और निदेशक सहित कुल 80 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें से स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल और सेंट अलायसियस सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 9 भगौड़े पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ईनाम घोषित किया है।

किताबों पर कमा रहे थे मुनाफा

स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल के 3 आरोपी पदाधिकारी श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के 4 आरोपी और सेंट अलायसियस सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 2 पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है।

ये खबर पढ़िए ...प्राइवेट स्कूलों को बोर्ड लगाकर फीस बतानी होगी, मनमर्जी नहीं चलेगी

जिला प्रशासन की जांच में प्राइवेट स्कूलों में कमीशनखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। स्कूल संचालक मनमाना शुल्क वसूल रहे थे और प्रकाशकों के साथ मिलीभगत कर पुस्तकों को कई गुना अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था।

इन आरोपियों पर इनाम घोषित

  • स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल: अध्यक्ष मधुरानी जायसवाल, निदेशक पर्व जायसवाल और उनकी पत्नी सुप्रिया जायसवाल।
  • सेंट अलायसियस सीनियर सेकेंड्री स्कूल: सचिव सीबी जोसफ और फादर जान वाल्टर।
  • सेंट अलायसियस सीनियर सेकेंड्री स्कूल रिमझा के सचिव
  • श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल: अध्यक्ष संजीव गर्ग, प्राचार्य और सचिव जी रवींद्र और निदेशक बोपन्ना सीमा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना
  • Jabalpur Collector Deepak Saxena
  • Private School Fees Hike
  • प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग