एमपी में 25 हजार रुपए से कम फीस वाले इतने निजी स्कूलों को मिली नियमों में छूट
Sandeep Kumar | Apr 18, 2025, 23:46 IST
private-schools-fees
शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उन निजी स्कूलों को बड़ी राहत दी है, जो सालाना 25,000 रुपए से कम फीस लेते हैं। अब ऐसे स्कूलों को फीस संबंधित जानकारी शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।
MP News: मध्य प्रदेश के 16 हजार निजी स्कूलों को फीस नियमों में छूट मिली है। जिन स्कूलों की वार्षिक फीस 25 हजार रुपए से कम है, उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर फीस से संबंधित जानकारी अपलोड करने की जरुरत नहीं होगी। यह फैसला शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए एक आदेश के तहत लिया गया है।
जिन निजी स्कूलों की वार्षिक फीस 25 हजार रुपए से अधिक है उन्हें फीस संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके लिए अंतिम तिथि 15 मई, 2025 तक बढ़ा दी गई है। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति और उचित कारण के फीस वृद्धि नहीं की जा सकेगी।
ये खबर भी पढ़िए... मैहर मंदिर में शीघ्र दर्शन सेवा शुरू, 1100 रुपए में मिलेगा सुविधा का लाभ
निजी विद्यालयों को फीस में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का अधिकार बिना किसी पूर्व अनुमति के दिया गया है। हालांकि, इससे अधिक फीस बढ़ाने के लिए संबंधित जिला समिति से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा। यह प्रावधान अभिभावकों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ को कम करने के उद्देश्य से रखा गया है।
ये खबर भी पढ़िए... वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर-2025: युद्ध के शोर पर भारी पड़ती एक तस्वीर
प्रदेश में कुल 34 हजार 652 निजी स्कूल हैं। इनमें से लगभग 16 हजार स्कूल ऐसे हैं जिनकी वार्षिक फीस 25 हजार रुपए या उससे कम है। इन स्कूलों के लिए अब फीस से संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।
ये खबर भी पढ़िए... कब तक होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन, दौरे पूरे हुए न रिपोर्ट बनी
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में यह भी बताया गया है कि कई स्कूलों ने तकनीकी समस्याओं के कारण पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं की है। इसे देखते हुए पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2025 तक बढ़ा दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए... पत्नी बात-बात पर करती है नीले ड्रम के इशारे, दहशत में पति ने लगाई पुलिस से गुहार
अधिक फीस वाले स्कूलों के लिए अनिवार्य नियम
ये खबर भी पढ़िए... मैहर मंदिर में शीघ्र दर्शन सेवा शुरू, 1100 रुपए में मिलेगा सुविधा का लाभ
फीस वृद्धि पर नियंत्रण
ये खबर भी पढ़िए... वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर-2025: युद्ध के शोर पर भारी पड़ती एक तस्वीर
16 हजार स्कूलों को मिली राहत
ये खबर भी पढ़िए... कब तक होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन, दौरे पूरे हुए न रिपोर्ट बनी
तकनीकी कारणों से तिथि बढ़ाई गई
ये खबर भी पढ़िए... पत्नी बात-बात पर करती है नीले ड्रम के इशारे, दहशत में पति ने लगाई पुलिस से गुहार
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava