मैहर मंदिर में शीघ्र दर्शन सेवा शुरू, 1100 रुपए में मिलेगा सुविधा का लाभ

Sandeep Kumar | Apr 18, 2025, 23:22 IST
Share
maihar-temple-sheegrah
maihar-temple-sheegrah

मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में अब श्रद्धालु 1100 रुपए में शीघ्र दर्शन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, गरीब कन्याओं के विवाह में आशीर्वाद स्वरूप साड़ी और चुनरी भेंट की जाएगी, साथ ही दान दाताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

MP NEWS: मध्य प्रदेश के शारदा मंदिर मैहर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब 1100 रुपए के टिकट पर शीघ्र दर्शन शुरू की जा रही है। यह निर्णय मंदिर प्रबंधन समिति की अध्यक्षता में कलेक्टर रानी बाटड़ की बैठक में लिया गया। इस सुविधा के तहत श्रद्धालु को मंदिर तक शीघ्र पहुंचने के लिए रोपवे की मुफ्त सुविधा दी जाएगी, जिससे उन्हें दर्शन में कोई कठिनाई न हो।

गरीब कन्याओं के लिए विशेष भेंट

मंदिर प्रबंधन समिति ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिसके तहत गरीब और असहाय परिवारों की कन्याओं के विवाह में आशीर्वाद स्वरूप साड़ी और चुनरी भेंट की जाएगी। एक कन्या के विवाह में 5 साड़ियां और 1 चुनरी दी जाएगी, जो उसे विवाह के आशीर्वाद के रूप में दी जाएगी। यह निर्णय समाज के गरीब वर्ग के प्रति मंदिर समिति की सहानुभूति और सहयोग को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़िए... पत्नी बात-बात पर करती है नीले ड्रम के इशारे, दहशत में पति ने लगाई पुलिस से गुहार

दानदाताओं का सम्मान

इसके अलावा, दान दाताओं का सम्मान भी किया जाएगा। उन्हें सम्मान पत्र दिए जाएंगे, जो बिना नाम के होंगे, लेकिन उनकी सहायता और योगदान के लिए यह एक प्रतीकात्मक सम्मान होगा।

ये खबर भी पढ़िए... सिंहस्थ 2028 के कार्यों की समीक्षा बैठक : गुणवत्ता और मास्टर प्लान पर जोर

व्हाट्सएप पर भी टिकट बुकिंग

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अब रोपवे की टिकट बुकिंग व्हाट्सएप पर भी की जा सकती है। श्रद्धालु व्हाट्सएप नंबर 7890003600 पर संपर्क कर टिकट बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बारकोड स्कैन करके बुकिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ये खबर भी पढ़िए... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित होंगे एमपी के दो IAS नेहा मीना और डॉ. राहुल हरिदास फटिंग

मंदिर की पौराणिक मान्यता

मां शारदा देवी का मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है और यह त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर शंकराचार्य द्वारा स्थापित किया गया था। यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, हालांकि अब रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है। मान्यता है कि मां शारदा देवी ने आल्हा की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें अमरता का वरदान दिया था। मंदिर परिसर में आल्हा का मंदिर भी बना हुआ है, जहां उनके द्वारा किया गया पूजन देखा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए... मराठी ने नॉनवेज खाया, गुजराती ने शोर मचाया, भड़की प्रदेश की सियायत

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • शारदा मंदिर मैहर
  • मैहर
  • मंदिर प्रबंधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती