सांसद प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन लिखा बैग पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय

Sanjay Gupta | Dec 17, 2024, 15:01 IST
Share
PRIYANKA gandhi HANDBAG
PRIYANKA gandhi HANDBAG

संसद में सांसद प्रियंका गांधी का फिलिस्तीन समर्थक हैंड बैग ने राजनीतिक हलचल ला दी है। इस मामले में अब MP के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी हमलावर हुए हैं और इसे हैंडबैग राजनीति करार दिया है।

संसद में सांसद प्रियंका गांधी का फिलिस्तीन लिखा हैंड बैग ने राजनीतिक हलचल ला दी है। इस मामले में अब मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी हमलावर हुए हैं और इसे हैंडबैग राजनीति करार दिया है। साथ ही इसके जरिए प्रियंका गांधी पर अवसरवाद और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है।

यह बयान जारी किया मंत्री विजयवर्गीय ने

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और नव-निर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी कल संसद में फिलिस्तीन समर्थक प्रतीकों वाले हैंडबैग के साथ पहुंचीं और वहां उन्होंने फिलिस्तीन के पक्ष में बयान दिया। यह घटना महज संयोग नहीं बल्कि एक पुरानी परंपरा की पुनरावृत्ति है, जिसे उनके पूर्वजों ने वर्षों पहले स्थापित किया था। उसी कुटिल राजनीति का दुष्परिणाम देश ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के रूप में भोगा और आज तक उसकी कीमत चुका रहा है।

प्रियंका गांधी का प्रपंच

विजयवर्गीय ने आगे कहा कि चौतरफा आलोचना और राजनीतिक दबाव के बाद, आज वे संसद में एक नया प्रपंच रचने पहुंचीं। इस बार बांग्लादेशी हिंदुओं और ईसाइयों के समर्थन का झंडा उठाकर। अचानक हिंदुओं और ईसाइयों की वकालत का यह नाटक, उनके दोहरे मापदंड और राजनीतिक अवसरवाद का साफ सबूत है।

साथ ही उन्होंने कहा कि अब इसे वैचारिक विचलन कहें या सांप्रदायिक संतुलन साधने का प्रयास, लेकिन यह साफ है कि कांग्रेस की यह 'हैंडबैग राजनीति' उनकी खोदी हुई जमीन पर मरहम लगाने का असफल प्रयास है। ये मुस्लिम तुष्टिकरण है। देश उनकी हकीकत जानता है।

संसद में फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर पहुंची थी प्रियंका

वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी संसद में फिलिस्तीन को समर्थन करने वाला बैग लेकर पहुंची थीं। जिस पर फिलिस्तीन आजाद होगा लिखा था। इस पर भारी राजनीतिक हंगामा हुआ है। इस पर सवाल उठने पर उन्होंने कहा था कि मैं कैसे कपड़े पहनूंगी, इसे कोई और तय नहीं करेगा। बरसों से चल रही रूढ़िवादी पितृसत्ता को मैं नहीं मानती, मैं जो चाहूंगी, वही पहनूंगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • प्रियंका गांधी
  • मध्य प्रदेश
  • latest news
  • Palestine
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग