12वीं तक शिक्षा फ्री करवाएगी कांग्रेस, प्रियंका बोलीं- 8वीं तक के बच्चों को हर महीने 500 रुपए भी मिलेंगे, 11वीं से 1500

Pratibha Rana | Oct 12, 2023, 24:00 IST
Share
12वीं तक शिक्षा फ्री करवाएगी कांग्रेस, प्रियंका बोलीं-  8वीं तक के बच्चों को हर महीने 500 रुपए भी मिलेंगे, 11वीं से 1500
12वीं तक शिक्षा फ्री करवाएगी कांग्रेस, प्रियंका बोलीं- 8वीं तक के बच्चों को हर महीने 500 रुपए भी मिलेंगे, 11वीं से 1500

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में प्रियंका गांधी वाड्रा आज मंडला पहुंच रही हैं। वे यहां रामनगर में जन आक्रोश सभा में शामिल होंगी और संबोधित करेंगी।

MANDLA. मध्य प्रदेश के मंडला पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में आज बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 12 तक, स्कूल की शिक्षा निशुल्क होगी। इस योजना का नाम होगा 'पढ़ो और पढ़ाओ योजना'। इसके साथ ही बच्चों को कक्षा एक से आठ तक 500 रुपए हर महीने मिलेंगे। जबकि 9-10th के छात्रों को 1000 प्रतिमाह मिलेंगे और 11वीं और 12वीं के छात्रों को 1500 प्रतिमाह मिलेंगे। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ और पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहे। हफ्ते भर में प्रियंका गांधी का मप्र में यह दूसरा दौरा है। उनका फोकस विंध्य के साथ ही महाकौशल की आदिवासी विधानसभा सीटों पर है।

ये खबर भी पढ़ें...<br>

BJP की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं नारायण त्रिपाठी, 14 को कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, सागर से सुधीर यादव ने पार्टी से पल्ला झाड़ा

विंध्य के साथ ही आदिवासी सीटों पर फोकस

महाकोशल इलाके में गोंडवाना राजवंश के गढ़ मण्डला जिले में कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी आज चुनावी रैली को संबोधित कर रही है। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद ये प्रियंका गांधी का पहला दौरा है। जन सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा मंडला आदिवासी संस्कृति का आंगन है। इंदिराजी मेरी दादी थीं, लेकिन आपने इंदिरा माता कहा। मैं उनकी पोती हूं। मेरी शक्ल उनसे मिलती है तो आप देखने आए हैं। आपको इंदिराजी में भरोसा था, क्योंकि उन्होंने काम करके दिखाया। मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है कि आपने मेरी दादी को माता जी माना तो मैं जो कहूं वो सच बात हो और आपके लिए ही बात हो। जो काम इंदिरा ने किया था उसको आगे बढ़ाने वाली बात हो। आपके लिए वन अधिकार का कानून लाया गया, क्योंकि आपका अधिकार रहे। जो भी नेता यहां आता है। वो तीन शब्द जल, जंगल, जमीन बोलकर जाता है। कांग्रेस मनरेगा लाया, पलायन रोका, आपको रोजगार दिया। भोजन का अधिकार कानून मिला, इससे आपके बच्चों को भोजन का अधिकार दिया कि सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि आपके बच्चों को भोजन मिले।

ये खबर भी पढ़ें...

निशा बांगरे का मामा शिवराज से सवाल- अपनी भांजी को क्यों कर रहे प्रताड़ित, बीजेपी हाईकोर्ट पर बना रही दबाव

सीजी की तरह पेसा कानून होगा लागू

प्रियंका ने कहा- तेंदूपत्ता देने का काम इंदिराजी ने शुरू किया था। कांग्रेस की सोच है आपकी मेहनत आपका सम्मान है। बीजेपी की सोच है- जहां मौका मिला पैसे लूट लिए, काम नहीं किया। चुनाव पास आए तो जो काम 18 साल में नहीं किए वो 18 दिन में करने लगे। आपको आपके सम्मान की कमाई मिलनी चाहिए। थोक में खरीदते हैं, आपको एक जोड़ी चप्पल पकड़ा देते हैं और सोचते हैं ये पाकर आप चुप हो जाएंगे और बोनस नहीं मांगेंगे। आपको बोनस मिलना चाहिए। तेंदूपत्ता का सही दाम मिलना चाहिए। अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई, तो तेंदूपत्ता के लिए 4000 रुपए दिए जाएंगे। सीजी की तरह पैसा कानून लागू होगा।

225 महीनों की सरकार में 250 घोटाले

प्रियंका ने कहा- मप्र में बीजेपी की 225 महीनों की सरकार है, ढाई सौ घोटाले हैं। सरकार ने 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की हैं। मंडला की सड़क 10 सालों से बन रही है। आज तक उसका काम पूरा नहीं हुआ। बच्चों के पोषण में घोटाला, मिड डे मील में घोटाला, सर्व शिक्षा अभियान में घोटाला, स्कॉलरशिप में घोटाला, भर्ती परीक्षा में घोटाला, हर चीज में यहां घोटाला है। व्यापमं घोटाले में कितने लोग मर गए, लेकिन इसमें कोई जांच नहीं हुई। यहां तक की महाकाल लोक में भी घोटाला हुआ। नर्मदा मैय्या में घोटाला हो रहा है। जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है। अब सरकार का बदलने का समय आ गया है। अब कह रहे हैं सिलेंडर 500 में देंगे। पहले कहते हैं 500 रुपए में देंगे। फिर नाम बदलवाने जाओ तो चार हजार मांगते हैं। कांग्रेस की सरकार में 60 रुपए में राशन मिलता था। 425 रुपए में सिलेंडर मिलता था। 485 में राशन और सिलेंडर दोनों मिल जाता था।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश में बढ़ रहे रिश्वत के मामले, लोकायुक्त ने जब्त किए 11 हजार 388 रुपए, जबलपुर में सबसे ज्यादा रिश्वतखोरी

जाति जनगणना पर ये बोलीं प्रियंका

प्रदेश में जाति जनगणना होनी चाहिए, ताकि पता चल सकें कि ओबीसी, आदिवासी किस वर्ग के कितने लोग हैं। हम गिनती करने के लिए कह रहे हैं। हम देश में गिनती करने कह रहे हैं। दलित कितने हैं, आदिवासी कितने हैं। गिनती करो तभी पता चलेगा कि सही हो रहा है कि नहीं हो रहा है। हम चाहते हैं कि गिनती से लोगों के साथ न्याय हो सके। लेकिन ये सरकार इतना भी नहीं करना चाहती, ये कहते हैं कि हम जनता और समाज को बांटना चाहते हैं। हम सभी को न्याय देना चाहते हैं।

हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे- प्रियंका

प्रदेश में अगर हमारी सरकार आती है तो हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। 100 यूनिट बिजली मुफ्त, 200 यूनिट बिजली बिल हाफ, पुरानी पेंशन लागू होगी। गैस सिलेंडर 500 में मिलेगा। 1500 रुपए महिलाओं को खाते में दिए जाएंगे। 5 हॉर्स पॉवर की बिजली किसानों को मुफ्त मिलेगी। जाति जनगणना हम मध्यप्रदेश में करेंगे। जहां भी 50 फीसदी से ज्यादा आदिवासी हैं, वहां छठवीं अनुसूची डाली जाएगी। बैकलॉग पदों पर तत्काल भर्ती होगी।

पढ़ो और पढ़ाओं योजना का ऐलान

प्रियंका ने कहा पहली से 12वीं तक स्कूल की शिक्षा फ्री होगी। पढ़ो और पढ़ाओं योजना इसका नाम होगा। कक्षा एक से आठ तक हर बच्चे को 500 रुपए महीने, कक्षा नौ से दस तक 1000 रुपए महीने और कक्षा 11 से 12 तक हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे।

आदिवासी हमारे सच्चे साथी- कमलनाथ

कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी हमारे सच्चे साथी हैं। जल, जंगल और जमीन पर जिनका पहला अधिकार हैं, वो साथी यहां उपस्थित हैं। मप्र में बेरोजगारी पूरे देश में नंबर वन है। प्रियंका जी आप उस प्रदेश में आई हैं जो देश में सबसे भ्रष्ट प्रदेश है। 17 नवंबर को चुनाव है। ये किसी उम्मीदवार या पार्टी का चुनाव नहीं है। ये मप्र और मंडला के भविष्य का चुनाव है। ये भविष्य सुरक्षित रखना। शिवराज ने 18 साल राज किया। मैं भी 15 महीनों के लिए सीएम था। कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। मंडला में 23 हजार किसानों का कर्जा माफ किया। चुनाव के लिए 32 दिन बचे हैं। 17 नवंबर को चुनाव है। ये केवल किसी उम्मीदवार या पार्टी का चुनाव नहीं है। ये मध्यप्रदेश और मंडला के भविष्य का चुनाव है।

छिंदवाड़ा के बाद सबसे ज्यादा प्राथमिकता मंडला को मिलेगी

कमलनाथ ने वचन देते हुए कहा शिवराज सरकार ने पेशा कानून 18 साल बाद लागू किया, इसके नियम आप बनाएंगे। हम नहीं बनाएंगे। विश्व आदिवासी दिवस मनाएंगे। इसकी छुट्टी रहेगी। जगह-जगह इसका उत्सव मनाएंगे। वन भर्ती के केस वापस लेंगे। यहां 3200 पट्टों को निरस्त किया मैं आपकी समिति बनाऊंगा। रोजगार हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। छिंदवाड़ा के बाद सबसे ज्यादा प्राथमिकता मंडला को मिलेगी। आपके हाथ में हैं, आप अपना भविष्य सुरक्षित रखना।

Tags:
  • MP News
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • MP न्यूज़
  • Priyanka Gandhi in Mandla
  • Priyanka second time in week MP
  • जन आक्रोश सभा
  • मंडला में जन आक्रोश सभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं