5 अक्टूबर को प्रियंका गांधी भी आ रहीं मध्यप्रदेश, करेंगी जनाक्रोश यात्रा का समापन, इसी दिन पीएम जबलपुर में रहेंगे

Chandresh Sharma | Oct 04, 2023, 24:00 IST
Share
5 अक्टूबर को प्रियंका गांधी भी आ रहीं मध्यप्रदेश, करेंगी जनाक्रोश यात्रा का समापन, इसी दिन पीएम जबलपुर में रहेंगे
5 अक्टूबर को प्रियंका गांधी भी आ रहीं मध्यप्रदेश, करेंगी जनाक्रोश यात्रा का समापन, इसी दिन पीएम जबलपुर में रहेंगे

5 अक्टूबर को प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगी, वे धार जिले में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का समापन करेंगी। खास बात यह है कि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे,

BHOPAL. 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा में अब चंद रोज ही बाकी हैं, ऐसे में बीजेपी की ओर से लगातार किए जा रहे वीआईपी दौरों के जवाब में कांग्रेस के आला नेताओं के दौरे भी शुरु हो रहे हैं। 5 अक्टूबर को प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगी, वे धार जिले में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का समापन करेंगी। खास बात यह है कि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे, वे जबलपुर में 100 करोड़ की लागत से बनने जा रहे रानी दुर्गावती स्मारक का भूमिपूजन करने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़िए....

इंदौर में सुरेजवाला बोले- सरकार बनते ही होगी जातिगत जनगणना, प्रदेश में 175 प्लस सीटों का लक्ष्य राहुलजी ने दिया

6 माह में प्रियंका का तीसरा दौरा

प्रधानमंत्री मोदी बीते कुछ 6 महीनों में मध्यप्रदेश का 8वां दौरा कर रहे हैं, 2 अक्टूबर को भी वे ग्वालियर पहुंचे थे। वहीं प्रियंका गांधी की बात की जाए तो 6 माह में वे मध्यप्रदेश का तीसरा दौरा करने जा रही हैं। धार के खेड़ा ग्राउंड में प्रियंका की रैली होने जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए....

इंदौर में BJP के राष्ट्रीय सचिव सिरसा बोले- खालिस्तान समर्थक पन्नू जैसे लोग ISI के हाथों खेल कर सिख समाज को कर रहे बदनाम

नो फ्लाई जोन रहेगा शहर

प्रधानमंत्री के जबलपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा अलर्ट जारी कर रखा है। एसपी ने शहर को नो फ्लाई जोन घोषित किया है। इस दौरान शहर में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बलून या ड्रोन प्रतिबंधित रहेंगे। शहर के मुख्य स्थानों और होटलों में भी चैकिंग अभियान जारी है।

ये खबर भी पढ़िए....

राहुल की जगह प्रियंका को तरजीह

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी के बजाय प्रियंका गांधी वाड्रा को तरजीह दे रही है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के समापन पर भी पार्टी ने प्रियंका को मध्यप्रदेश भेजा है। वे यहां धार में आयोजित सभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान मध्यप्रदेश के कई बड़े नेता उनकी सभा में मौजूद रहेंगे।

Tags:
  • MP News
  • Priyanka Gandhi is also coming to Madhya Pradesh
  • PM will be in Jabalpur on the same day
  • Priyanka Gandhi Vs PM Modi
  • प्रियंका गांधी भी आ रहीं मध्यप्रदेश
  • इसी दिन पीएम जबलपुर में रहेंगे
  • प्रियंका गांधी Vs पीएम Modi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई