नौकरी के पहले दिन ही IPS हर्षबर्धन की सड़क दुर्घटना में मौत

Raj Singh | Dec 02, 2024, 10:52 IST
Share
IPS HARVARDHAN
IPS HARVARDHAN

कर्नाटक के हसन तालुक में सड़क दुर्घटना में प्रोबेशनर आईपीएस हर्षबर्धन की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश निवासी IPS अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह दुखद घटना घटी।

एक दुखद घटना में, कर्नाटक के हसन तालुक में एक सड़क दुर्घटना में तैनात प्रोबेशनर आईपीएस हर्षबर्धन की मौत हो गई है। उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। यह दुर्घटना हसन-मैसूर रोड पर किट्टाने के पास हुई, जब उनका पुलिस वाहन सड़क किनारे स्थित एक घर से टकरा गया।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक, हर्षवर्धन कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के अधिकारी थे, जो अपनी सरकारी कार से मैसूर से हासन जा रहे थे। इस दौरान हासन से करीब 10 किलोमीटर दूर किट्टाने के पास शाम करीब 4:20 बजे यह हादसा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षवर्धन हासन जिले के होलेनरसिपुर में प्रोबेशनरी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के तौर पर ड्यूटी पर रिपोर्ट करने जा रहे थे। इसी दौरान हासन-मैसूर रोड पर हासन तालुक के किट्टाने के पास उनकी कार का टायर फट गया। टायर फटने की वजह से ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे स्थित एक घर से जा टकराई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान हर्षबर्धन की मौत हो गई। वहीं, उनके ड्राइवर का अस्पताल में इलाज जारी है। हर्ष बर्धन मध्य प्रदेश के निवासी थे। इनके पिता अखिलेश सिंह मध्यप्रेदश के सिंगरौली के देवसर में एसडीएम हैं। वहीं इस हादसे ने पूरी पुलिस महकमे को शोक में डुबो दिया है।

पहली नियुक्ति के दौरान हादसा

https://www.youtube.com/watch?v=6cFsZPSu8Hw

IPS हर्षवर्धन की मौत पर हसन जिले के अधिकारियों ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हर्षवर्धन मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के दोसर गांव के रहने वाले थे। उन्होंने हाल ही में मैसूर में कर्नाटक पुलिस अकादमी (KPA) में चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि IPS हर्षवर्धन हसन में डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट के तौर पर अपनी पहली नियुक्ति लेने जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

'युवा और बेशकीमती जीवन खो दिया'

ADGP ट्रेनिंग आलोक कुमार ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हमने एक युवा और बेशकीमती जीवन खो दिया। सड़क सुरक्षा पर सभी स्तरों पर उचित ध्यान देने की जरूरत है।

FAQ

  1. यह दुर्घटना कब और कहां हुई थी?
    यह दुर्घटना 1 दिसंबर 2024 को कर्नाटक के हसन तालुक में हासन-मैसूर रोड पर किट्टाने के पास हुई। हादसा शाम करीब 4:20 बजे हुआ था।
  2. दुर्घटना का कारण क्या था?
    दुर्घटना का कारण पुलिस वाहन के टायर का फटना था। टायर फटने के बाद ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे स्थित एक घर से टकरा गया।
  3. इस दुर्घटना में कौन-कौन प्रभावित हुआ?
    इस दुर्घटना में प्रोबेशनर आईपीएस हर्षवर्धन की मौत हो गई, जबकि उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज जारी है। हर्षवर्धन की पहचान क्या थी?
  4. हर्षवर्धन की पहचान क्या थी?
    हर्षवर्धन कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी थे और हाल ही में कर्नाटक पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण पूरा कर हसन में डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट के रूप में पहली नियुक्ति पर जा रहे थे।
  5. हर्षवर्धन की मौत पर किसने प्रतिक्रिया दी?
    इस घटना पर ADGP ट्रेनिंग आलोक कुमार ने दुख व्यक्त किया और इसे "युवा और बेशकीमती जीवन का नुकसान" बताया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी जोर दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • कर्नाटक
  • सड़क दुर्घटना
  • ips
  • प्रोबेशनर आईपीएस हर्ष बर्धन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा