इंदौर विधानसभा- 4 से कांग्रेस प्रत्याशी मांधवानी की नागरिकता में पेंच, HC में रिटर्निंग अधिकारी बोले- स्क्रूटनी कमेटी करेगी जांच

Jitendra Shrivastava | Oct 30, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर विधानसभा- 4 से कांग्रेस प्रत्याशी मांधवानी की नागरिकता में पेंच, HC में रिटर्निंग अधिकारी बोले- स्क्रूटनी कमेटी करेगी जांच
इंदौर विधानसभा- 4 से कांग्रेस प्रत्याशी मांधवानी की नागरिकता में पेंच, HC में रिटर्निंग अधिकारी बोले- स्क्रूटनी कमेटी करेगी जांच

इंदौर विधानसभा चार के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी के मामले में पेंच फंस रहा है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर विधानसभा चार के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी के मामले में पेंच फंस रहा है। याचिकाकर्ता राम कुमार यादव ने हाईकोर्ट में उनकी नागरिता को लेकर सवाल उठाते हुए चुनाव लड़ने के अयोग्य होने की बात उठाई थी। इस पर रिटर्निंग अधिकारी के जवाब के बाद हाईकोर्ट ने मामला निराकृत कर दिया है।

इस आधार पर हुआ निराकृत

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन फार्म किसी को भी दिए जा सकते हैं और कोई भी व्यक्ति ले सकता है। इन फार्म की जांच स्क्रूटनी कमेटी द्वारा की जाती है जो 31 अक्टूर को बैठेगी और सभी फार्मों की जांच करेगी। इन फार्मों को लेकर भी आपत्ति आती है उसका कमेटी निरीक्षण करती है। कोई भी आपत्तियां वहां आ सकती है। रिटर्निंग अधिकारी के इस जवाब के बाद हाईकोर्ट ने याचिका निराकृत कर दिया। यानि की अब याचिकाकर्ता चाहे तो रिटर्निंग अधिकारी के पास नामांकन फार्म को लेकर आपत्ति लगा सकता है।

इस आधार पर लगाई आपत्ति

राम कुमार यादव ने याचिका दायर की थी कि पन्नालाल उर्फ राजा मांधवानी भारत के नागरिक नहीं है, उन्होंने अभी तक पाकिस्तानी नागरिता का त्याग नहीं किया है। इस तरह वह चुनाव लड़ने के आयोग्य है। इस मामले में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय, मप्र गृह विभाग, रिटर्निंग अधिकारी, राजा मांधवानी को पार्टी बनाया था।

मांधवानी 1997 में आए थे भारत

जानकारी के अनुसार मांधवानी 1963 में पाकिस्तान में जन्मे थे, फिर वह 1997 में भारत आए थे और साल 2009 में भारत की नागरिकता ली थी। कांग्रेस के टिकट पर वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके चुनाव मैदान में उतरते ही पाकिस्तान नागरिकता का मामला चुनाव में तूल पकड़ रहा है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore Assembly 4
  • इंदौर विधानसभा 4
  • Raja Mandhwani
  • Trouble in Raja Mandhwani's citizenship
  • now scrutiny committee will investigate
  • राजा मांधवानी
  • राजा मांधवानी की नागरिकता में उलझा पेंच
  • अब स्क्रूटनी कमेटी करेगी जांच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा