इंदौर में संपत्ति विवाद में मंत्री का दर्जा प्राप्त शिल्पी आयोग के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने छोटे भाई की पत्नी से की मारपीट, केस दर्ज

Sanjay Gupta | Sept 18, 2024, 14:00 IST
Share
the sootr
the sootr

इंदौर में घरेलू संपत्ति विवाद में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा नेता और शिल्पी आयोग के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने अपने छोटे भाई की पत्नी संगीता के साथ मारपीट की, जिस पर मामला दर्ज हो गया है।

इंदौर में संपत्ति के घरेलू विवाद में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त बीजेपी नेता और शिल्पी आयोग के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने मर्यादाएं ताक पर रख दी। उन्होंने छोटे भाई की पत्नी संगीता के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया, जिसका वीडियो भी सामने आया। अब राऊ थाने में पुलिस ने उन पर केस दर्ज कर लिया है।

यह है विवाद

वर्मा के छोटे भाई हरिनारायण के साथ संपत्ति का विवाद है। परिवार द्वारा एक यश ढाबा संचालित किया जाता है, जिस पर दोनों भाई हक चाहते हैं। इसी को लेकर विवाद लंबे समय से जारी है। सोमवार को इसे लेकर फिर दोनों के बीच विवाद हुआ, इसमें छोटे भाई की पत्नी भी आ गई। विवाद के दौरान नाराज बीजेपी नेता वर्मा ने उन्हें धक्का दे दिया, मारपीट की और अपशब्द कहे। उन्होंने आरोप लगाए कि जेठ वर्मा ने जान से मारने की धमकी तक दी।

ये भी खबर पढ़िए... पहले नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया, फिर देवर और नंदोई ने मिलकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुलिस को पीड़ित महिला ने यह बताया

पुलिस को उनके भाई और पत्नी ने वीडियो दिखाकर केस दर्ज करने का आवेदन दिया। इसके साथ ही बताया कि घटना वाले दिन वह अपने भाई राजेश चौहान के साथ यश ढाबे पर सफाई के लिए पहुंची थी। वहां पहले से ही जेठ नंदकिशोर वर्मा बैठे थे, उन्होंने देखते ही कहा कि संगीता यहां क्यों आई है। इसके बाद मेरे साथ गलत व्यवहार किया, चरित्र को लेकर अनर्गल बातें कही और मारपीट की। इस मामले में टीआई राजपाल राठौर ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच में लिया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • संपत्ति विवाद
  • मंत्री नंदकिशोर
  • Minister Nand Kishore Verma
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज