ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास सिर्फ 25 हजार कैश और BSNL से है बड़ा पंगा

CHAKRESH | Apr 17, 2024, 07:18 IST
Share
sin
sin

भले ही सिंधिया की कुल संपत्ति बढ़ गई हो, लेकिन पांच साल में वार्षिक आय घटी है। बैंक खाते में भी जमा राशि में 47 लाख रुपए की कमी आई है। सिंधिया ने सालाना इनकम 56.58 लाख बताई है। हलफनामे में सिंधिया ने 16.80 लाख पर्सनल लोन का भी जिक्र किया है।

मंगलवार को प्रदेश के दो दिग्गज नेताओं दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नामांकन दाखिल किया। इसी के साथ दोनों की संपत्ति का ब्योरा भी सामने आया। नामांकन फार्म के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया की संपत्ति के रूप में सिर्फ 25 हजार रुपए कैश हैं। खुद के नाम की कोई गाड़ी भी नहीं है। हालांकि केंद्रीय मंत्री सिंधिया, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से 18 गुना यानी 1800 प्रतिशत ज्यादा अमीर हैं। सिंधिया की कुल संपत्ति चार साल में 34 करोड़ तो दिग्विजय सिंह की कुल संपत्ति 11.50 करोड़ से ज्यादा बढ़ गई है।

नामांकन फार्म में दी जानकारी

लोकसभा चुनाव के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना और दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ से नामांकन दाखिल किया। शपथ पत्र में सिंधिया ने अपनी कुल संपत्ति 362 करोड़ रुपए बताई है, जबकि पांच साल पहले राज्यसभा चुनाव के समय 328 करोड़ संपत्ति बताई थी। इधर दिग्विजय सिंह ने 2020 में 8.50 करोड़ संपत्ति बताई थी, वह बढ़कर 20.21 करोड़ हो गई। दोनों नेताओं ने अपने नाम पर कृषि भूमि नहीं होने की जानकारी दी है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का लेखा-जोखा

भले ही सिंधिया की कुल संपत्ति बढ़ गई हो, लेकिन पांच साल में वार्षिक आय घटी है। बैंक खाते में भी जमा राशि में 47 लाख रुपए की कमी आई है। सिंधिया ने सालाना इनकम 56.58 लाख बताई है। हलफनामे में सिंधिया ने 16.80 लाख पर्सनल लोन का भी जिक्र किया है। उनके बैंक खाते में ढाई करोड़ और पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के खाते में 12.63 लाख रुपए जमा हैं। वहीं, विरासत से उनकी संपत्ति 62.56 करोड़ रुपए है।

BSNL का बिल नहीं भरा सिंधिया ने!

सिंधिया परिवार की राजमाता विजयाराजे के नाम पर BSNL द्वारा जारी 6.52 लाख रुपए के टेलीफोन बिल का केस भोपाल के छठे अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की कोर्ट में विचाराधीन है, जो वर्ष 2006 का है।

दिग्विजय सिंह का लेखा- जोखा

हलफनामे के मुताबिक पत्नी अमृता सिंह की इनकम पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की संपत्ति से चार गुना ज्यादा है। नामांकन में दिग्विजय ने अपनी वार्षिक आय 22.33 लाख और अपनी पत्नी अमृता सिंह की आय 98 लाख बताई है। दिग्विजय सिंह के पास पांच साल में दो लाख रुपए कैश भी बढ़ा है। 2020 में दिए शपथपत्र में उन्होंने खुद के पास 4.70 लाख और अब 6.47 लाख रुपए नकदी बताए हैं। दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह के नाम पर पहले कृषि भूमि नहीं थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के समय पेश किए गए हलफनामे के अनुसार उनके नाम 3.58 करोड़ की कृषि भूमि बताई गई है। आवासीय और वाणिज्यिक भवनों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है।

Tags:
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया की संपत्ति
  • दिग्विजय सिंह की संपत्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज