प्रोटोकाल के नाम पर मंत्री सिलावट से छीना माइक, सिलावट कहते रह गए कि कुछ नहीं होता
Sandeep Kumar | Jun 17, 2024, 14:34 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-17T144536.992.jpg
इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट और नगराध्यक्ष बीजेपी गौरव रणदिवे के बीच बहस देखी गई। मंच पर कुछ सेकंड की हुई इस बहस ने राजनीतिक गलियारे में चर्चा गरम कर दी कि मंत्री और नगराध्यक्ष के बीच सब कुछ सही नहीं है…
इंदौर में रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ( CM Dr. Mohan Yadav ) की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के दौरान माइक को लेकर मंत्री तुलसी सिलावट और नगराध्यक्ष बीजेपी गौरव रणदिवे ( Gaurav Ranadive ) के बीच बहस देखी गई। इतना ही नहीं, मंच पर प्रोटोकाल के नाम पर मंत्री तुलसी सिलावट से नगर अध्यक्ष रणदिवे माइक छीनते नजर आ रहे हैं। कुछ सेकंड की हुई इस बहस ने राजनीतिक गलियारे में चर्चा गरम कर दी कि मंत्री और नगराध्यक्ष के बीच सब कुछ सही नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान सरकारी उद्घोषक ने क्षेत्र के विधायक और मंत्री सिलावट को भाषण के लिए बुला लिया। सिलावट भाषण शुरू ही कर रहे थे कि उधर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गौरव से कहा कि यह प्रोटोकाल से गलत है। उद्घोषक को पहले महापौर को बुलाना था। मंत्री बाद में आएगा, इसे जाकर ठीक करो और तुम इसे संभालो। यह बात सुनते ही गौरव रणदिवे मंत्री सिलावट के पास गए और कहा कि भैया आप बैठो पहले महापौर प्रोटोकाल में बोलेंगे। इस पर सिलावट ने कहा कि अरे कुछ नहीं, कोई फर्क नहीं पड़ता, छोड़ो… लेकिन गौरव ने प्रोटोकाल का हवाला देकर माइक छीन लिया और हल्का धक्का भी दिया। इसके साथ ही माइक पर उद्बोधन के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव को बुला लिया गया।
भंवरसला तालाब को उपयोगी बनाने के लिए सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम हुआ। सीएम के साथ ही मंत्री सिलावट, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी के साथ ङी विधायक व अन्य नेता उपस्थित थे। उद्बोधन में सरकारी उदघोषक ने मंत्री तुलसी सिलावट को बोलने के लिए बुला लिया। इसी दौरान गौरव रणदिवे सिलावट के पास गए और माइक ले लिया। इस दौरान सिलावट नाराज होते दिखे, बोले अरे यार नहीं, और गौरव ने उनसे माइक छीन लिया। माइक छीनने का एक वीडियो भी सामने आया है।
अभी तक शांत रहने वाले सिलावट ने अपने भाषण के दौरान अधिकारियों को चेतावनी भी दी और कहा कि सभी अधिकारी सुन ले देख लें, यह तालाब पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। सभी अतिक्रमण हट जाना चाहिए। सीएम. डॉ. मोहन यादव ने सभी को जल संरक्षण को लेकर शपथ भी दिलाई।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![sanjay gupta]()
मंच पर क्या हुआ ?

गौरव ने सिलावट से माइक छीनकर महापौर को दिया
भंवरसला तालाब को उपयोगी बनाने के लिए सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम हुआ। सीएम के साथ ही मंत्री सिलावट, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी के साथ ङी विधायक व अन्य नेता उपस्थित थे। उद्बोधन में सरकारी उदघोषक ने मंत्री तुलसी सिलावट को बोलने के लिए बुला लिया। इसी दौरान गौरव रणदिवे सिलावट के पास गए और माइक ले लिया। इस दौरान सिलावट नाराज होते दिखे, बोले अरे यार नहीं, और गौरव ने उनसे माइक छीन लिया। माइक छीनने का एक वीडियो भी सामने आया है।
सिलावट ने अधिकारियों को दी चेतावनी, सुन लो अतिक्रमण हटना चाहिए
अभी तक शांत रहने वाले सिलावट ने अपने भाषण के दौरान अधिकारियों को चेतावनी भी दी और कहा कि सभी अधिकारी सुन ले देख लें, यह तालाब पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। सभी अतिक्रमण हट जाना चाहिए। सीएम. डॉ. मोहन यादव ने सभी को जल संरक्षण को लेकर शपथ भी दिलाई।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
sanjay gupta
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari