पीएससी का परीक्षा शेड्यूल ही गड़बड़, मेंस 2023 की तारीख बढ़ाकर उम्मीदवारों को सही समय दे आयोग
Pratibha Rana | Feb 12, 2024, 11:15 IST
पीएससी
राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2023 की तारीख आगे बढ़ाने के संबंध में उठी मांग को लेकर मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) आज यानि सोमवार शाम तक कोई ना कोई फैसला ले लेगा।
संजय गुप्ता, INDORE. राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2023( state-service-exam-mains-2023 ) की तारीख आगे बढ़ाने के संबंध में उठी मांग को लेकर मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ( PSC )आज यानि सोमवार शाम तक कोई ना कोई फैसला ले लेगा। लेकिन यदि उम्मीदवारों की मांगों को देखा जाए तो यह कहीं से भी गलत ( PSC exam schedule wrong )नहीं है। उम्मीदवारों की मांग नहीं बल्कि आयोग का परीक्षा शेड्यूल ही बेतरतीब तरीके से बना है। प्री के रिजल्ट से केवल 53 दिन के गेप और यदि प्री की तारीख से देखें तो करीब 84 दिन के अंतर में यह मेंस हो रही है। द सूत्र का तर्क है कि परीक्षा शेड्यूल और परीक्षाएं है तो उम्मीदवारों के लिए ही है, यदि वही परेशान हो रहे हैं तो फिर आयोग को अडियल रवैया अनपाने की जगह एक उचित गेप देना जरूरी है। पहले से ही शेड्यूल उचित गेप देते हुए बनना चाहिए( MP News )।
ये खबर भी पढ़िए...मरीज की जान बचाने बेटा बना आमिर खान,क्रिएट कर दिया थ्री इडियट्स का सीन
ये खबर भी पढ़िए..बीजेपी 50 स्थानों पर युवा, महिला, एससी- एसटी और प्रबुद्ध लोगों का करेगी सम्मेलन
आयोग ने इसके पहले 2019, 2020, 2021, 2022 की जो मेंस आयोजित की है, इसमें पर्याप्त समय मिला है। मेंस का सिलेबस काफी लंबा होता है, खासकर जो नए उम्मीदवार होते हैं, उनका पूरा फोकस प्री पास करने पर होता है, इसके बाद ही वह मेंस के लिए लगते हैं, ऐसे में उनके लिए इतने कम समय में पुराने उम्मीदवारों से कम्पीट करना मुश्किल होता है। इसलिए उन्हें भी इसके लिए समय लगता है। यूपीएससी द्वारा भी 100 से दिन से ज्यादा का गेप दिया जाता है। हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भी परीक्षा तारीख को आगे ब़ढ़ाया था।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री पेश कर रहे लेखानुदान, देखें क्या है खास
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश सरकार का लेखानुदान आज होगा पेश, 4 महीने का रखा जाएगा ब्योरा
- जुलाई 2023 में राज्य सेवा मेंस 2021 का आयोजन
- 17 दिसंबर को राज्य सेवा प्री 2023
- जनवरी में राज्य सेवा मेंस 2022
- 11 मार्च से राज्य सेवा मेंस 2023
- 18 अप्रैल से 17 मई तक राज्य सेवा 2021 के इंटरव्यू
- इसी बीच 28 अप्रैल को राज्य सेवा प्री 2024
- मई-जून में राज्य सेवा 2022 के इंटरव्यू प्रस्तावित
- 22 जुलाई से राज्य सेवा मेंस 2024
- अगस्त में राज्य सेवा परीक्षा 2023 के इंटरव्यू प्रस्तावित
ये खबर भी पढ़िए...मरीज की जान बचाने बेटा बना आमिर खान,क्रिएट कर दिया थ्री इडियट्स का सीन
ये खबर भी पढ़िए..बीजेपी 50 स्थानों पर युवा, महिला, एससी- एसटी और प्रबुद्ध लोगों का करेगी सम्मेलन
परीक्षा शेड्यूल में ही है गड़बड़ी
आयोग ने इसके पहले 2019, 2020, 2021, 2022 की जो मेंस आयोजित की है, इसमें पर्याप्त समय मिला है। मेंस का सिलेबस काफी लंबा होता है, खासकर जो नए उम्मीदवार होते हैं, उनका पूरा फोकस प्री पास करने पर होता है, इसके बाद ही वह मेंस के लिए लगते हैं, ऐसे में उनके लिए इतने कम समय में पुराने उम्मीदवारों से कम्पीट करना मुश्किल होता है। इसलिए उन्हें भी इसके लिए समय लगता है। यूपीएससी द्वारा भी 100 से दिन से ज्यादा का गेप दिया जाता है। हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भी परीक्षा तारीख को आगे ब़ढ़ाया था।
2023 ही नहीं, 2024 का भी शेड्यूल भी कम गेप का
- आयोग ने राज्य सेवा प्री 2023 जो 17 दिसंबर को आयोजित की उससे मेंस होने 11 मार्च तक का अंतर 84 दिन का है। प्री का रिजल्ट 18 जनवरी को आया था, उसके बाद यह गेप केवल 53 दिन का रह जाता है।
- अब बात 2024 की करते हैं, इसकी प्री 28 अप्रैल को होना है, मेंस का जो शेड्यूल दिया है वह 22 जुलाई से है। यानि फिर करीब 86 दिन। यदि प्री का रिजल्ट एक महीने में आता है यानि 28 मई को तो फिर मेंस के लिए समय मिला वही 53-54 दिन। जबकि 2024 में तो सिलेबस भी बदला है, तो फिर मांग उठेगी मेंस की तारीख आगे बढ़ाई जाए। जो जायज भी होगी।
- इसलिए आयोग को पहले से ही शेड्यूल का गेप इस तरह से रखना चाहिए कि उम्मीदवारों को हर परीक्षा तैयारी में एक व्यवस्थित गेप मिले, केवल एक साल में परीक्षा कराने वाले सिस्टम को ट्रैक पर लाने की जल्दबाजी में उम्मीदवारों का नुकसान नहीं होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री पेश कर रहे लेखानुदान, देखें क्या है खास
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश सरकार का लेखानुदान आज होगा पेश, 4 महीने का रखा जाएगा ब्योरा
एक के बाद एक परीक्षाएं भी समस्या
- जुलाई 2023 में राज्य सेवा मेंस 2021 का आयोजन
- 17 दिसंबर को राज्य सेवा प्री 2023
- जनवरी में राज्य सेवा मेंस 2022
- 11 मार्च से राज्य सेवा मेंस 2023
- 18 अप्रैल से 17 मई तक राज्य सेवा 2021 के इंटरव्यू
- इसी बीच 28 अप्रैल को राज्य सेवा प्री 2024
- मई-जून में राज्य सेवा 2022 के इंटरव्यू प्रस्तावित
- 22 जुलाई से राज्य सेवा मेंस 2024
- अगस्त में राज्य सेवा परीक्षा 2023 के इंटरव्यू प्रस्तावित
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: राजस्थान के कोटा से तीन लोग हिरासत में, दो पर गोली चलाने का संदेह
By Jageshwar prasad
राजस्थान में कैंसर रिसर्च की बड़ी उपलब्धि, मुंह से दवा देने की नई नैनो तकनीक को मिला पेटेंट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
DRI की जांच में खुलासा: इंदौर के एक ज्वेलर्स ने ही बेचा तस्करी का 90 किलो सोना, कीमत 100 करोड़ रुपए
By Sanjay Gupta
इंजेक्शन लगाते ही छूटने लगी थी कंपकंपी, राजस्थान ड्रग विभाग ने छह दवाओं के विशेष बैच की सप्लाई रोकी
By Jageshwar prasad
जयपुर में 2 करोड़ के पन्ना रत्न चोरी, गुजरात की महिला गिरफ्तार; 200 CCTV कैमरों से मिला सुराग
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दिवाली शॉपिंग में जयपुर का जलवा, राजकोट और अहमदाबाद के बाद तीसरा स्थान; बाजारों में बढ़ी रौनक
By Jyoti Mahender Bhardwaj
रावण नहीं, ऋषि-मुनियों को जलाओ... शिक्षक को फेसबुक पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा
By Harrison Masih