पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रेलवे वेंडर की लापरवाही से दो यात्रियों की मौत, तीन घायल, कैसे हुआ हादसा

Sandeep Kumar | Jul 26, 2024, 16:18 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-26T160511.059
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-26T160511.059

पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रेलवे वेंडर की लापरवाही से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि ये हादसा हो गया...

मध्य प्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन से गुजर रही पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस में रेलवे वेंडर की लापरवाही से दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन की जनरल बोगी में चाय बेचने आए वेंडर के चाय के थर्मस का ढक्कन खुलने से गर्म चाय नीचे बैठे यात्रियों पर गिर गई। हादसा बीना झांसी रेलखंड पर करौंदा और मुहासा रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ।

ऐसे हुई दो यात्रियों की मौत

यात्रियों पर जैसे ही खौलती चाय गिरने की खबर यात्रियों को पता चली। कोच के अंदर अफरा तफरी का माहौल बन गया, और यात्रियों में भगदड़ मच गई। बोगी में गेट पर खड़े दोनों यात्रियों ने जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। ट्रेन से नीचे गिरने पर दोनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोगी में सवार यात्रियों ने वेंडर को पकड़ लिया और ट्रेन के बीना स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी के हवाले कर दिया ।

चाय गिरने से तीन यात्री बुरी तरह झुलसे

बताया जा रहा है कि गोरखपुर से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस सुबह करीब 6.30 बजे करौंदा स्टेशन के पास से गुजर रही थी। उसी समय एक वेंडर चाय बेचने के लिए आया, जिसने लापरवाही पूर्वक थर्मस को पकड़ा और उसका ढक्कन खुल गया। गर्म चाय जनरल कोच में नीचे सो रहे तीन यात्रियों के ऊपर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए।

घायलों का इलाज जारी

इस हादसे में तीन यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए बीना अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक गंभीर घायल को सागर रेफर किया गया। वहीं दो अन्य का बीना में ही इलाज किया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • रेलवे वेंडर की लापरवाही
  • बीना रेलवे स्टेशन
  • पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस
  • दो यात्रियों की मौत
  • तीन यात्री गंभीर रुप से घायल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा