घटिया सामग्री से बनीं सड़कें, निरीक्षण में खुली पोल, 8 कंपनी होंगी ब्लैकलिस्ट
Sanjay Sharma | Jun 10, 2026, 22:58 IST
pwd-blacklist
MP PWD ने 8 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया है। 29 निर्माण कार्यों में सुधार के निर्देश दिए गए। मंत्री राकेश सिंह के आदेश पर 7 जिलों में जांच हुई। शाहडोल, पन्ना, नीमच के ठेकेदार शामिल है।
समझें क्या है पूरा मामला
- PWD ने 8 ठेकेदारों को घटिया निर्माण के चलते किया ब्लैक लिस्ट।
- 35 में से 29 निर्माण कार्यों में निरीक्षण के दौरान पाई गई थी गड़बड़ी।
- शहडोल, पन्ना, नीमच के ठेकेदारों पर समीक्षा के बाद हुआ एक्शन।
- निर्माण एजेंसियों को दिए गए गुणवत्ताहीन कामों में सुधार के निर्देश।
- निर्माण की निगरानी के लिए जिम्मेदारी विभागीय अफसरों को नोटिस।
8 निर्माण एजेंसियां को ब्लैकलिस्ट
निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। लगातार निर्माण कार्यों की निगरानी और औचक निरीक्षण के बाद भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता नहीं सुधर रही है। वहीं निर्माण एजेंसियां और विभाग का मैदानी अमले पर भी सख्ती का असर नजर नहीं आ रहा है।
जांच टीमों को मिले घटिया निर्माण
अमानक निर्माण पर मंत्री भी नाराज
आठ निर्माण एजेंसियां ब्लैकलिस्ट
पन्ना में ही मेसर्स आरएस इन्फ्रा और सतना के मेसर्स जगदीश सिंह एंड कंपनी को भी ब्लैक लिस्ट किया जा रहा है। मंदसौर के महोटकला सड़क निर्माण कार्य में गंभीर खामी पाई गई है। जिसके चलते ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। नीमच में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने पर उत्तरप्रदेश की कंपनी मेसर्स कुमार कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
भोपाल में मेसर्स चौधरी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, मुरैना की शिवा कंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। सिवनी के धनोरा में गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के निर्माण में अनियमितता मिलने पर निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की अनुशंसा की गई है।
वहीं अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इंदौर की कंपनी गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को तय समय में काम न करने और घटिया निर्माण के चलते ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिन निर्माण कार्यों की निगरानी में अधिकारी के स्तर पर चूक हुई है उनसे भी जवाब तलब किया गया है।
FAQ
- PWD ने कितने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया है?
लोक निर्माण विभाग ने 8 निर्माण एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट किया है। मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर 7 जिलों में जांच हुई थी। रैंडम आधार पर 35 कामों का निरीक्षण किया गया। इसमें 29 कार्यों में गंभीर गड़बड़ी मिली। - PWD ब्लैकलिस्ट में किन ठेकेदारों के नाम हैं?
ब्लैकलिस्ट में मेसर्स आशीष गुप्ता शाहडोल, आर.के. दुबे पन्ना शामिल हैं। नीमच की कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी, भोपाल की चौधरी बिल्डर्स भी हैं। इसके अलावा मुरैना की शेवा कंस्ट्रक्शन, इंदौर की गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का नाम है।
ये भी पढ़ें...
PWD क्वालिटी कंट्रोल विंग में गबन, सहायक परीक्षण अधिकारी सस्पेंड
अब बिल्डर की भूमिका में PWD: तीन अरब के रिडेंसिफिकेशन प्रोजेक्ट्स से हाउसिंग बोर्ड को देगा टक्कर
भोपाल का 90 डिग्री ओवर ब्रिज अब होगा सेफ, PWD ने IIT भुवनेश्वर को सौंपी नई डिजाइन की कमान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari