PWD क्वालिटी कंट्रोल विंग में गबन, सहायक परीक्षण अधिकारी सस्पेंड
Jageshwar prasad | Jun 07, 2026, 14:20 IST
PWD के सहायक परीक्षण अधिकारी विनय सक्सेना 15 लाख के गबन में सस्पेंड
राजस्थान के कोटा के PWD की क्वालिटी कंट्रोल विंग में सहायक परीक्षण अधिकारी विनय सक्सेना को 15 लाख रुपए के गबन के मामले में निलंबित कर दिया गया है। उसने सामग्री परीक्षण के नाम पर ठेकेदारों से पैसे लिए और फर्जी चालान काटे।
समझें क्या है पूरा मामला
विनय ने सामग्री परीक्षण के नाम पर ठेकेदारों से पैसे लेकर फर्जी चालान बनाए।
59 ऑनलाइन चालान विभागीय पोर्टल पर नहीं मिले, न ही रकम सरकारी खाते में जमा हुई।
ठेकेदारों को मैटेरियल टेस्टिंग के लिए फर्जी GRN नंबर वाली फोटो कॉपी दी गई।
विभाग की जांच टीम ने दो दिन कोटा में रुककर ठेकेदारों के बयान दर्ज किए।
राजस्थान के कोटा जिले में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की क्वालिटी कंट्रोल विंग में सामग्री परीक्षण (Material Testing) के नाम पर हुए 15 लाख रुपए के वित्तीय गबन के मामले में विभाग ने एक कड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है।
जयपुर मुख्यालय द्वारा गठित विशेष टीम की जांच रिपोर्ट में गंभीर रूप से दोषी पाए जाने के बाद सहायक परीक्षण अधिकारी (ATO) विनय सक्सेना को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है।
वरिष्ठ शासन उपसचिव सुनील कुमार शर्मा ने निलंबन के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबन की अवधि के दौरान विनय सक्सेना का मुख्यालय मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव PWD कार्यालय, जयपुर तय किया गया है।
इसके साथ ही, विभाग के निर्देशों पर क्वालिटी कंट्रोल विंग के अधिशासी अभियंता (XEN) आर.के. मीणा ने कोटा के नयापुरा थाने में आरोपी अधिकारी और एक निजी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन की गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) भी दर्ज करा दी है।
ऐसे दिया गया ₹15 लाख के गबन को अंजाम
सितंबर 2024 से मार्च 2026 के बीच PWD की लैब में विभिन्न निर्माण सामग्रियों की टेस्टिंग के लिए कुल 59 चालान तैयार किए गए थे। जब विभाग के अकाउंटेंट ने इन चालानों की क्रॉस-वेरिफिकेशन की, तो सरकार के ई-ग्रास (e-GRAS) पोर्टल पर ये 59 चालान ऑनलाइन दर्ज ही नहीं मिले।
ठेकेदारों से मैटेरियल टेस्टिंग के नाम पर नकद या अन्य माध्यमों से करीब 15 लाख रुपए वसूल तो किए गए, लेकिन इस राशि को सरकारी राजस्व खाते में जमा ही नहीं कराया गया और पूरी रकम हड़प ली गई।
जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा ठेकेदारों को ऑनलाइन चालान की मूल (ओरिजिनल) रसीदें दी ही नहीं जाती थीं। इसके स्थान पर, एक्सएन (XEN) द्वारा सामग्री जांच के लिए भेजे जाने वाले जॉब मिक्स लेटर की फोटोकॉपी ठेकेदारों को थमा दी जाती थी।
इस फोटोकॉपी पर फर्जी सरकारी रसीद नंबर (GRN नंबर) और टेस्टिंग की राशि अपने मनमुताबिक अंकित कर दी जाती थी, जिसे बाद में ATO विनय सक्सेना स्वयं अपने सील और हस्ताक्षरों से अटेस्टेड (सत्यापित) कर देते थे ताकि ठेकेदारों को कोई शक न हो।
नयापुरा थाने में दर्ज हुआ आपराधिक मुकदमा
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (4) [धोखाधड़ी], 316 (4) [विश्वासघात व आपराधिक गबन] और धारा 61 (2) [आपराधिक साजिश] के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी तफ्तीश शुरू कर दी है।
मीडिया के हस्तक्षेप के बाद जागा प्रशासन
इसके तुरंत बाद जयपुर मुख्यालय से दो सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम दो दिन के लिए कोटा पहुंची, विभाग की लैब में कार्यरत सरकारी और निजी कर्मचारियों से कड़ी पूछताछ की, पीड़ित ठेकेदारों के बयान कलमबद्ध किए और अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद यह निलंबन और एफआईआर की बड़ी कार्रवाई मुमकिन हो सकी।
ये भी पढ़ें:-
महंगाई का एक और झटका, घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा
मिसिंग बाघिनों के बाद वन विभाग ने बढ़ाई चौकसी, हाईटेक सिस्टम से निगरानी
इबोला के डर पर लगा विराम, जयपुर में संदिग्ध युवती की रिपोर्ट आई निगेटिव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari