Ebola virus
इबोला के डर पर लगा विराम, जयपुर में संदिग्ध युवती की रिपोर्ट आई निगेटिव
Jageshwar prasad | Published:
Photograph: (the sootr)
जयपुर में युगांडा से घूमने आई 19 वर्षीय युवती की इबोला वायरस रिपोर्ट निगेटिव आई है। 5 जून को शारजाह से जयपुर पहुंची युवती को संदिग्ध लक्षणों के आधार पर RUHS अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके सैंपल पुणे भेजे गए थे। शनिवार देर रात रिपोर्ट निगेटिव आई।
News In Short
- जयपुर में युगांडा से आई युवती की इबोला रिपोर्ट निगेटिव आई।
- युवती को एयरपोर्ट स्क्रीनिंग के बाद RUHS अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए थे, शनिवार देर रात रिपोर्ट आई निगेटिव।
- संदिग्ध युवती के साथ आए लोगों को भी आइसोलेशन में रखा गया था।
- भारत में अब तक इबोला वायरस का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
News In Detail
युवती को इबोला संक्रमण के संदिग्ध लक्षणों के आधार पर जयपुर के राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) अस्पताल में अत्यंत कड़े सुरक्षा घेरे के बीच आइसोलेट किया गया था। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) से टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग ने बड़ी राहत की सांस ली है।
जयपुर एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान पकड़ा गया था मामला
संक्रमण के संभावित फैलाव को रोकने के लिए एयरपोर्ट से लेकर RUHS अस्पताल तक के मार्ग को पूरी तरह बैरिकेड कर सुरक्षित किया गया, ताकि मरीज बाहरी वातावरण या आम लोगों के संपर्क में न आ सके।
एम्बुलेंस से अस्पताल लाते ही युवती को तुरंत क्रिटिकल केयर ब्लॉक के इमरजेंसी एरिया में शिफ्ट किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर युवती के साथ यात्रा कर रहे उसके अन्य साथियों को भी क्वारंटाइन (आइसोलेशन) में रखा गया था, जिन्हें अब रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया जा सकता है।
दिल्ली के अस्पताल के लिए हुई थी रैफर
युगांडा में ही स्थानीय डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए भारत में दिल्ली के एक निजी अस्पताल के लिए रैफर किया था। हालांकि, महिला दिल्ली जाने के बजाय सीधे फ्लाइट से जयपुर पहुंच गई, जहां मुस्तैद स्वास्थ्य टीम ने उसे तुरंत ट्रेस कर लिया।
वैश्विक स्तर पर पैर पसार रहा है इबोला का बुंडीबुग्यो वेरिएंट
विशेष रूप से कांगो (DRC) में हालात बेहद गंभीर हैं, जहां पिछले महज 20 दिनों के भीतर इस वायरस से 200 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है।
इस बार इबोला का बुंडीबुग्यो (Bundibugyo) वेरिएंट बेहद आक्रामक रूप से फैल रहा है, जिसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी (अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल) घोषित किया है। राहत की बात यह है कि भारत के भीतर अब तक इबोला वायरस का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी
एयरपोर्ट समेत अन्य एंट्री पॉइंट्स पर निगरानी बढ़ाने और प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। अज्ञात बुखार वाले यात्रियों की पहचान, जांच, रिपोर्टिंग और उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:-
नीट पेपर लीक से लिया सबक, राजस्थान SI भर्ती री-एग्जाम के लिए 8 कड़े नियम
होटल क्लार्क आमेर को सीज करने का अल्टीमेटम, कोर्ट ने यह सुनाया सख्त फैसला
दो माह से चल रहा गिरल माइंस आंदोलन खत्म, मजदूरों की मान ली ये मांगें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari