घटिया सामग्री से बनीं सड़कें, निरीक्षण में खुली पोल, 8 कंपनी होंगी ब्लैकलिस्ट

Sanjay Sharma | Published:
Share
pwd-blacklist
pwd-blacklist

MP PWD ने 8 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया है। 29 निर्माण कार्यों में सुधार के निर्देश दिए गए। मंत्री राकेश सिंह के आदेश पर 7 जिलों में जांच हुई। शाहडोल, पन्ना, नीमच के ठेकेदार शामिल है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • PWD ने 8 ठेकेदारों को घटिया निर्माण के चलते किया ब्लैक लिस्ट।
  • 35 में से 29 निर्माण कार्यों में निरीक्षण के दौरान पाई गई थी गड़बड़ी।
  • शहडोल, पन्ना, नीमच के ठेकेदारों पर समीक्षा के बाद हुआ एक्शन।
  • निर्माण एजेंसियों को दिए गए गुणवत्ताहीन कामों में सुधार के निर्देश।
  • निर्माण की निगरानी के लिए जिम्मेदारी विभागीय अफसरों को नोटिस।

8 निर्माण एजेंसियां को ब्लैकलिस्ट

गुणवत्ताहीन काम करने वाले ठेकेदारों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 8 निर्माण एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। घटिया निर्माण के चलते सड़क, पुल- पुलिया जैसे 29 कामों में सुधार कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। लगातार निर्माण कार्यों की निगरानी और औचक निरीक्षण के बाद भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता नहीं सुधर रही है। वहीं निर्माण एजेंसियां और विभाग का मैदानी अमले पर भी सख्ती का असर नजर नहीं आ रहा है।

जांच टीमों को मिले घटिया निर्माण

मध्यप्रदेश के सात जिलों में चीफ इंजीनियरों की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में सड़क और पुल जैसे काम अमानक पाए गए थे। ऐसे कामों की सूची को विभाग की समीक्षा बैठक में पेश किया गया था। चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारियों की अलग- अलग टीमों ने जिलों में निर्माण कार्यों की जांच की थी। इनमें से ज्यादातर काम गुणवत्ताहीन पाए गए।

अमानक निर्माण पर मंत्री भी नाराज

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर प्रदेशभर में निरीक्षण हुआ। PWD के मुख्य अभियंताओं की टीम ने 7 जिलों में जांच की। रायसेन, सिवनी, दतिया, बड़वानी, शाहडोल, रतलाम और पन्ना शामिल थे। टीम ने रैंडम आधार पर 35 निर्माण कार्यों को चुना। इनमें गुणवत्ता, प्रगति और तकनीकी मापदंडों की जांच की गई। जांच में 29 कामों में गंभीर गड़बड़ी मिली है।

आठ निर्माण एजेंसियां ब्लैकलिस्ट

लोक निर्माण विभाग ने घटिया निर्माण के चलते शाहडोल जिले में कंपनी मेसर्स आशीष गुप्ता को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पन्ना जिले में निर्माण की गुणवत्ता असंतोषजनक न मिलने पर मेसर्स आरके दुबे एंड इलेक्ट्रॉनिक्स को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पन्ना में ही मेसर्स आरएस इन्फ्रा और सतना के मेसर्स जगदीश सिंह एंड कंपनी को भी ब्लैक लिस्ट किया जा रहा है। मंदसौर के महोटकला सड़क निर्माण कार्य में गंभीर खामी पाई गई है। जिसके चलते ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। नीमच में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने पर उत्तरप्रदेश की कंपनी मेसर्स कुमार कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

भोपाल में मेसर्स चौधरी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, मुरैना की शिवा कंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। सिवनी के धनोरा में गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के निर्माण में अनियमितता मिलने पर निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की अनुशंसा की गई है।

वहीं अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इंदौर की कंपनी गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को तय समय में काम न करने और घटिया निर्माण के चलते ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिन निर्माण कार्यों की निगरानी में अधिकारी के स्तर पर चूक हुई है उनसे भी जवाब तलब किया गया है।

FAQ

  1. PWD ने कितने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया है?
    लोक निर्माण विभाग ने 8 निर्माण एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट किया है। मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर 7 जिलों में जांच हुई थी। रैंडम आधार पर 35 कामों का निरीक्षण किया गया। इसमें 29 कार्यों में गंभीर गड़बड़ी मिली।
  2. PWD ब्लैकलिस्ट में किन ठेकेदारों के नाम हैं?
    ब्लैकलिस्ट में मेसर्स आशीष गुप्ता शाहडोल, आर.के. दुबे पन्ना शामिल हैं। नीमच की कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी, भोपाल की चौधरी बिल्डर्स भी हैं। इसके अलावा मुरैना की शेवा कंस्ट्रक्शन, इंदौर की गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का नाम है।

ये भी पढ़ें...

क्यों मंत्री की नाराजगी का शिकार बने ईएनसी केपीएस राणा? इसलिए हुआ PWD में बदलाव

PWD क्वालिटी कंट्रोल विंग में गबन, सहायक परीक्षण अधिकारी सस्पेंड

अब बिल्डर की भूमिका में PWD: तीन अरब के रिडेंसिफिकेशन प्रोजेक्ट्स से हाउसिंग बोर्ड को देगा टक्कर

भोपाल का 90 डिग्री ओवर ब्रिज अब होगा सेफ, PWD ने IIT भुवनेश्वर को सौंपी नई डिजाइन की कमान

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • घटिया निर्माण
  • शहडोल
  • ब्लैकलिस्ट
  • PWD
  • लोक निर्माण विभाग
  • मंत्री राकेश सिंह
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार