ग्वालियर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पीडब्ल्यूडी ईई, लोकायुक्त टीम के पैर पकड़े, जमीन में भी लोटने लगा
Chandresh Sharma | Nov 23, 2023, 24:00 IST
ग्वालियर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पीडब्ल्यूडी ईई, लोकायुक्त टीम के पैर पकड़े, जमीन में भी लोटने लगा
बेटी की शादी का हवाला दिया, बर्बाद हो जाने की दुहाई दी। इतना ही नहीं जब अधिकारी नहीं पसीजे तो इंजीनियर साहब जमीन पर लोट-लोटकर बिलखने भी लगे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
GWALIOR. ग्वालियर में पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त के जाल में फंसे अधिकारी को जब खुदके खिलाफ हुई इस कार्रवाई का पता चला तो वह लोकायुक्त के अधिकारियों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने लगा। बेटी की शादी का हवाला दिया, बर्बाद हो जाने की दुहाई दी। इतना ही नहीं जब अधिकारी नहीं पसीजे तो इंजीनियर साहब जमीन पर लोट-लोटकर बिलखने भी लगे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह है मामला
लोकायुक्त निरीक्षक राघवेंद्र तोमर ने बताया कि ठेकेदार महेंद्र बैस ने लोकायुक्त में शिकायत दी थी कि पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पीके गुप्ता रनिंग बिल पास करने के एवज में 70 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड कर रहे हैं। वे ठेकेदार से 55 हजार रुपए पहले ही ले चुके थे। बावजूद इसके बिल पास नहीं किया तो ठेकेदार ने कंप्लेंट कर दी। जिसके बाद लोकायुक्त ने शिकायत का परीक्षण किया और फिर शिकायतकर्ता को रिश्वत की आखिरी किश्त रुपए 15 हजार के साथ कार्यपालन यंत्री के पास भेजा था। जहां वे रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए।
यह कहकर गिड़गिड़ाता रहा अधिकारी
वायरल हुए वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि पीडब्ल्यूडी ईई पीके गुप्ता बार-बार अधिकारियों के पैर छू रहे हैं। वे कहते नजर आ रहे हैं कि छोड़ दो....बर्बाद हो जाऊंगा....मेरी बेटी की शादी है। यह पूरा वीडियो ग्वालियर मेला मैदान का है, जहां अधिकारी को ट्रैप किया गया था।
कलेक्टर के बंगले पर कराई थी बिजली की फिटिंग
शिकायतकर्ता ठेकेदार महेंद्र बैस ने बताया कि उसे भिंड कलेक्टर के बंगले में इलेक्ट्रिफिकेशन का ठेका मिला था। इस काम का बिल पास करने के लिए गुप्ता 70 हजार की घूस मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अधिकारी कभी 20 परसेंट तो कभी 25 परसेंट कमीशन मांगता था, अब इसकी डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थी। मेरा रनिंग बिल 2 लाख 72 हजार रुपए का था। गुप्ता मुझसे 25 परसेंट के हिसाब से घूस मांग रहा था। मैंने 55 हजार रुपए दे भी दिए थे लेकिन बिल पास होने के बाद यह 25 हजार और मांग रहा था। जिस पर मैंने लोकायुक्त में शिकायत कर दी।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari