पीडब्ल्युडी ने सुधारी ऐशबाग आरओबी की डिजाइन, अब 90 डिग्री एंगल खत्म
Sanjay Sharma | Aug 15, 2025, 21:51 IST
ROB
मध्य प्रदेश । सोशल मीडिया में लंबे समय तक चर्चा में रहे 90 डिग्री वाले आरओबी की नई डिजाइन तैयार कर ली गई है। इसे उच्च स्तरीय तकनीकी समिति की स्वीकृति का इंतजार हैं।
BHOPAL. सोशल मीडिया में लंबे समय तक चर्चा में रहे 90 डिग्री वाले आरओबी की नई डिजाइन तैयार कर ली गई है। तकनीकी चूक के कारण सरकार की नाराजगी झेल चुके अधिकारी अब उच्च स्तरीय तकनीकी समिति की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं। इस नई डिजाइन को स्वीकृति मिलने के बाद ही अब इस पर काम शुरू किया जाएगा ताकि आगे फिर कोई झमेला खड़ा न हो जाए।
ऐशबाग आरओबी भोपाल का जून माह में लोकार्पण होना था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उसका 90 डिग्री एंगल वायरल हो गया। इस आरओबी के निर्माण में पीडब्ल्युडी के तकनीकी अधिकारियों की इस बड़ी चूक के कारण हादसों का अंदेशा बढ़ गया था।
पुल से 90 डिग्री के एंगल पर सड़क नीचे उतारने पर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स वायरल हुए थे। मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय लोगों ने इसे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के तकनीकी ज्ञान का नमूना बताया था।
ये खबरें भी पढ़िए :
हे मोहन! मध्यप्रदेश को फिजूलखर्ची से कब मिलेगी आजादी? पानी की तरह बह रहा जनता का पैसा
21 अगस्त से पहले होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्री लेंगे शपथ
सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक कई दिनों तक ऐशबाग आरओबी की चर्चा गरमाई रही थी। जिस वजह से सरकार ने इस पर संज्ञान लिया और एनएचएआई के अधिकारियों से जांच के बाद इसके लोकार्पण को रोक दिया गया था। इस तकनीकी चूक के लिए पीडब्ल्युडी के सात अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई भी की गई थी।
सरकार के आदेश पर आरओबी पर 90 डिग्री के एंगल पर जुड़ी भुजा की डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसके लिए पीडब्ल्युडी, रेलवे और मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों के सामंजस्य के बाद नई डिजाइन तैयार कर ली गई है।
ये खबरें भी पढ़िए :
मौसम पूर्वानुमान (16 अगस्त): कई राज्यों में बर्फबारी और तूफान की आशंका, MP में मध्यम बारिश का अनुमान
चिन्मय मर्डर केस में बड़ा खुलासा, मोबाइल गेम खेलने के विवाद में दोस्त ने ही बेरहमी से ली थी जान
पीडब्लूडी अधिकारियों का कहना है कि आरओबी के 90 डिग्री के मोड़ में सुधार के लिए डिजाइन तैयार हो गई है। पुल से जो भुजा बरखेड़ी की ओर नीचे उतारी जाएगी वहां अब 90 डिग्री का टर्न नहीं होगा। इस वजह से हादसे का अंदेशा भी नहीं रहेगा।
इस डिजाइन को अब उच्च स्तरीय तकनीकी समिति के सामने पेश करेंगे। परीक्षण और स्वीकृति के बाद पुल के निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा ताकि इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन संबंधी मुश्किलों से निजात मिल सके।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
सोशल मीडिया पर बना था मजाक
पुल से 90 डिग्री के एंगल पर सड़क नीचे उतारने पर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स वायरल हुए थे। मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय लोगों ने इसे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के तकनीकी ज्ञान का नमूना बताया था।
ये खबरें भी पढ़िए :
हे मोहन! मध्यप्रदेश को फिजूलखर्ची से कब मिलेगी आजादी? पानी की तरह बह रहा जनता का पैसा
21 अगस्त से पहले होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्री लेंगे शपथ
तकनीकी चूक पर नपे थे 7 अधिकारी
सरकार के आदेश पर आरओबी पर 90 डिग्री के एंगल पर जुड़ी भुजा की डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसके लिए पीडब्ल्युडी, रेलवे और मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों के सामंजस्य के बाद नई डिजाइन तैयार कर ली गई है।
ये खबरें भी पढ़िए :
मौसम पूर्वानुमान (16 अगस्त): कई राज्यों में बर्फबारी और तूफान की आशंका, MP में मध्यम बारिश का अनुमान
चिन्मय मर्डर केस में बड़ा खुलासा, मोबाइल गेम खेलने के विवाद में दोस्त ने ही बेरहमी से ली थी जान
नई डिजाइन में 90 डिग्री एंगल नहीं
इस डिजाइन को अब उच्च स्तरीय तकनीकी समिति के सामने पेश करेंगे। परीक्षण और स्वीकृति के बाद पुल के निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा ताकि इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन संबंधी मुश्किलों से निजात मिल सके।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
By Sumit Kumar
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
By Ramanand Tiwari
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
By Ramanand Tiwari
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
By Ramanand Tiwari
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
By Ramanand Tiwari
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
By Neel Tiwari
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?
By Ram Krishna Gautam