चिन्मय मर्डर केस में बड़ा खुलासा, मोबाइल गेम खेलने के विवाद में दोस्त ने ही बेरहमी से ली थी जान

Pravesh Shukla | Aug 15, 2025, 20:36 IST
Share
bilaspur-chinmay-murder-case-arrest the sootr
bilaspur-chinmay-murder-case-arrest the sootr

न्यायधानी में हुए 8वीं के छात्र चिन्मय सूर्यवंशी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोस्त ने ही चिन्मय की हत्या कर उसके शव को बंद स्कूल में छिपा दिया था।

बिलासपुर।न्यायधानीमें हुए 8वीं के छात्र चिन्मय सूर्यवंशी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोस्त ने ही चिन्मय की हत्या कर उसके शव को बंद स्कूल में छुपा दिया था। आरोपी दोस्त ने मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर चिन्मय से विवाद किया था।

पढ़ें: यश शर्मा हत्याकांड के सभी आरोपियों को मिली उम्रकैद,तीन महीने में आया कोर्ट का फैसला

गला दबाकर की हत्या

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि उसने गला दबाकर चिन्मय की हत्या कर दी और शव को बंद स्कूल के कमरे में रख कर चला गया था। हत्या के 15 दिन बाद जब बदबू आने लगी जब अंदर जाकर देखा गया तो चिन्मय की लाश अंदर पड़ी थी।

घरवालों ने वापस लिया था मोबाइल

बिलासपुरपुलिस ने खुलासा किया है कि मृतक चिन्मय और आरोपी दोनों ही गेम खेलने के आदी थे।अक्सरदोनों एक साथ मिलकर गेम खेलते थे। गेम की लत की वजह से ही आरोपी का मोबाइल उसके घरवालोंने छिन लिया था।

बंद पड़े स्कूल में छिपाया शव

चिन्मय को उसके घरवालोंने मोबाइल दे रखा था। घटना वाले दिन चिन्मय अपने मोबाइल पर गेम खेल रहा था, इसी दौरान आरोपी लड़का वहां आ धमका और मोबाइल मांगने लगा। चिन्मय ने मना किया तो उसे गुस्सा आ गया। आरोपी मारपीट करतेहुयेचिन्मय का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने चिन्मय के शव को बंद पड़े स्कूल में छिपा दिया।

पढ़ें: जबलपुर में कलयुगी बेटों ने की पिता की निर्मम हत्या, हाथ बांधकर शव को नहर में फेंका

पुलिस ने किया खुलासा

टीआईनरेशचौहानने बताया कि लाश पूरी तरह से गल चुकी थी। ऐसे में जांच के लिएफोरेंसिकएक्सपर्टऔरडॉगस्क्वायडको बुलाया गया, जिसके बाद शव कोपोस्टमॉर्टमके लिए भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उससे पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

परिजन ने थाना में दी थी सूचना

वहीं मृतक परिजन के अनुसार उन्होंने थाने में बेटे के लापता होने की सूचना दी थी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है। पीड़ित परिजनों के मुताबिक बेटे के लापता होने के बाद से लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

पढ़ें: धमतरी में तीन दोस्तों की निर्मम हत्या: वारदात के बाद हत्यारों ने मुस्कुराते हुए ली सेल्फी

इनाम की घोषणा

लगातार पुलिस की नाकामी के बाद उम्मीद खोकर परिजनों ने स्वयं बच्चे की खोज में जुटने का निर्णय लिया। उन्होंने चिन्मय की तस्वीर और विवरण वालेपम्पलेटछपवाकर गांव और आसपास के इलाकों मेंचस्पाकिए थे। परिवार ने घोषणा की कि जो भी चिन्मय को सुरक्षित लौटा देगा या उसकी जानकारी देगा, उसे एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।

खबर को पांच प्वॉइंट में समझें

1.गेम खेलने को लेकर विवाद: मृतक चिन्मय और आरोपी दोस्त दोनों मोबाइल गेम के आदी थे। घटना वाले दिन गेम खेलने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें आरोपी ने गुस्से में आकर चिन्मय की गला दबाकर हत्या कर दी।

2. शव को छिपाया गया: हत्या के बाद आरोपी ने चिन्मय के शव को एक बंद पड़े स्कूल के कमरे में छिपा दिया। 15 दिन बाद शव से बदबू आने पर यह खुलासा हुआ।

3. परिजनों की शिकायत और पुलिस की लापरवाही: चिन्मय के परिजनों ने थाने में बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों ने खुद पोस्टर छपवाकर खोजबीन शुरू की और इनाम की भी घोषणा की।

4. आरोपी की गिरफ्तारी और कबूलनामा: पुलिस ने जांच के दौरान गांव के ही छात्र छत्रपाल सूर्यवंशी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली और चिन्मय का मोबाइल भी उसके पास से बरामद हुआ।

5. फॉरेंसिक जांच से पुष्टि: शव पूरी तरह सड़ चुका था, इसलिए फॉरेंसिकएक्सपर्ट और डॉगस्क्वायड की मदद से जांच की गई, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।



पढ़ें: इंदौर में HC के रिटायर्ड जस्टिस गर्ग के घर घुसे नकाबपोश, राॅड लिए बेटे के पास खड़ा रहा, उठता तो कर देते हत्या

आरोपी ने कबूला जुर्म

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बच्चे की हत्या की आशंका को देखते हुए मृतक छात्र के पिता अजय सूर्यवंशी सहित अन्य लोगों से पूछताछ की, तब गांव के ही उसके दोस्तछत्रपालसूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने अपने दोस्त की हत्या की बात कबूल ली।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Chinmay Murder Case | चिन्मय हत्याकांड | चिन्मय हत्याकांड में खुलासा | हत्याकांड | हत्या का खुलासा | दोस्त ने की थी चिन्मय की हत्या | मोबाइल के लिए चिन्मय की हत्या | Chinmay Murder Case Revealed | Crime | crime news | chhattisgarh crime news | chattisgarh crime news | cg crime news | Chhattisgarh News | CG News

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • crime news
  • हत्याकांड
  • हत्या का खुलासा
  • Crime
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • chattisgarh crime news
  • Chinmay Murder Case
  • चिन्मय हत्याकांड
  • चिन्मय हत्याकांड में खुलासा
  • दोस्त ने की थी चिन्मय की हत्या
  • मोबाइल के लिए चिन्मय की हत्या
  • Chinmay Murder Case Revealed
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा