धमतरी में तीन दोस्तों की निर्मम हत्या: वारदात के बाद हत्यारों ने मुस्कुराते हुए ली सेल्फी
Harrison Masih | Aug 12, 2025, 18:56 IST
dhmatari-triple-murder-case
Dhmatari Triple Murder Case: तीन दोस्तों की निर्मम हत्या के बाद सामने आए एक सबूत ने इस मामले को और सनसनीखेज बना दिया है। पुलिस अब इस हैरान करने वाले पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
Dhmatari Triple Murder Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर के तीन दोस्तों की धारदार हथियार से हत्या ने प्रदेश को हिला दिया है। घटना सोमवार रात ग्राम भोयना के पास स्थित अन्नपूर्णा ढाबे के बाहर हुई, जहां 6-7 बदमाशों ने मामूली विवाद के बाद चाकू से वार कर तीन युवकों की जान ले ली। इस हमले में दो अन्य युवक भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार
रायपुर के संतोषी नगर और सेजबहार इलाके के पांच दोस्त एक ही कार में धमतरी घूमने निकले थे। रास्ते में उन्होंने ढाबे पर रुककर कुछ पूछना चाहा, लेकिन वहां पहले से बैठे नशे में धुत 6-7 बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बहस इतनी बढ़ गई कि मारपीट में बदल गई और देखते ही देखते धारदार हथियार निकल आए।
ये खबर भी पढ़ें... जमीन विवाद में माता-पिता और बेटे की हत्या, सूरजपुर में ट्रिपल मर्डर
जैसे ही रायपुर में मृतकों के शव घर पहुंचे, परिजनों में कोहराम मच गया। बहन ने कहा, "एक बेगुनाह को मार दिया गया और पुलिस सोती रही।" तीन दिन पहले ही एक बहन ने अपने भाई को राखी बांधी थी। परिजनों का आरोप है कि वारदात में 30 से ज्यादा लोग शामिल थे, जबकि पुलिस ने केवल 6 आरोपियों को पकड़ा है।
हत्या के बाद आरोपियों ने खून से सने कपड़ों में विक्ट्री साइन दिखाते हुए फोटो खींची और कार में बैठकर सेल्फी ली। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पुलिस ने इन्हीं तस्वीरों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया है, हालांकि परिजनों का कहना है कि असली अपराधी अब भी फरार हैं।
ये खबर भी पढ़ें... दो वोट के लिए तीन मर्डर, ट्रिपल मर्डर का है चुनावी कनेक्शन!, 17 नवंबर के रात की घटना
धमतरी तीन दोस्तों की हत्या Dhamtari triple murder case
धमतरी हत्या मामला dhamtari crime news
ये खबर भी पढ़ें... पूर्व डिप्टी CM के परिवार की हत्या, ट्रिपल मर्डर केस में 5 को उम्रकैद
घटना के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, "छत्तीसगढ़ में सुशासन नहीं, जंगल राज चल रहा है।" पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार
ढाबे में विवाद से बढ़ा मामला
तीनों दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला
हमलावरों ने पहले तीनों दोस्तों को दौड़ाया, फिर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। एक युवक को तो 100 मीटर तक पीछा कर मार डाला गया। हमले की यह वारदात ढाबे के बाहर सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें बदमाशों की बेरहमी साफ दिखाई देती है।
मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल
वारदात के बाद बदमाशों ने ली सेल्फी
ये खबर भी पढ़ें... दो वोट के लिए तीन मर्डर, ट्रिपल मर्डर का है चुनावी कनेक्शन!, 17 नवंबर के रात की घटना
धमतरी तीन दोस्तों की हत्या Dhamtari triple murder case
धमतरी ट्रिपल मर्डर केस – मुख्य 5 पॉइंट्स
|
ये खबर भी पढ़ें... पूर्व डिप्टी CM के परिवार की हत्या, ट्रिपल मर्डर केस में 5 को उम्रकैद
पुलिस जांच और राजनीतिक बयानबाजी
FAQ
- धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में क्या है?
धमतरी जिले में तीन दोस्तों की एक साथ निर्मम हत्या कर दी गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के बाद आरोपियों ने खुद की सेल्फी ली, जो पुलिस के लिए एक अहम सबूत बन गई है। यह मामला फिलहाल जांच के अधीन है और कई अहम तथ्य अभी सामने आने बाकी हैं। - हत्यारों की सेल्फी से पुलिस को क्या सुराग मिला?
आरोपियों द्वारा ली गई सेल्फी में उनके चेहरे, कपड़े और वारदात के बाद का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। इस फोटो से पुलिस को न केवल संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिली, बल्कि घटना के समय और लोकेशन का भी अंदाजा लगाया जा सका। - धमतरी ट्रिपल मर्डर की वजह क्या है?
पुलिस शुरुआती जांच में मान रही है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की वजह हो सकती है, लेकिन जांच में अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari