8 नवंबर को लॉन्च होगा क्यूलेस एप, हर आधे घंटे में बूथों में मिलेंगे 20 बुकिंग स्लॉट, 8 हजार बूथों पर सुविधा
The Sootr | Nov 05, 2023, 24:00 IST
8 नवंबर को लॉन्च होगा क्यूलेस एप, हर आधे घंटे में बूथों में मिलेंगे 20 बुकिंग स्लॉट, 8 हजार बूथों पर सुविधा
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए 8 नवंबर को चुनाव आयोग क्यूलेस एप लॉन्च करेगा। एप से स्लॉट बुक करके 17 नवंबर को भीड़भाड़ से बचते हुए मतदान किया जा सकता है।
BHOPAL. इस महीने 17 नवंबर को प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में मप्र विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा 8 नवंबर को क्यूलेस एप लॉन्च करेगा। एप से स्लॉट बुक करके 17 नवंबर को भीड़भाड़ से बचते हुए मतदान किया जा सकता है। हर आधे घंटे में 20 बुकिंग स्लॉट उपलब्ध होंगे। 10 संभागीय मुख्यालय वाले जिलों में शहरी क्षेत्रों में लगभग 8000 बूथों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।
कोरोना काल के बाद ऐसे कुछ पायलट प्रोजेक्ट हुए हैं। पर पहली बार किसी राज्य में बड़े स्तर पर ये मतदाता सुविधा दी जाएगी। एमपीएसईडीसी द्वारा ये एप डेवलप किया गया है। भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल (मुरैना), रीवा, शहडोल, उज्जैन, जबलपुर, सागर और इंदौर जिलों में सुविधा मिलेगी। चुनाव आयोग द्वारा पहले सभी नगर निगम क्षेत्रों के लिए इस सुविधा पर विचार किया गया, पर तकनीकी सुविधा की दृष्टि से सिर्फ 10 जिलों में ये सुविधा दी जाएगी। इस एप का उपयोग करते हुए कोई भी मतदाता अपने बूथ पर ऑनलाइन स्लॉट बुक करके बिना भीड़भाड़ का सामना किए वोट दे सकता है।
सुबह में 7 से 9 स्लॉट नहीं, संभागीय मुख्यालयों के 10 जिलों के 8000 बूथों पर ये सुविधा उपलब्ध होगी। सुबह 7 से 9 बजे और शाम 4 बजे के बाद समय के लिए स्लॉट बुक नहीं होंगे। बाकी समय हर घंटे में 20 स्लॉट उपलब्ध होंगे। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक 280 स्लॉट हर बूथ पर उपलब्ध होंगे। बता दें कि यदि स्लॉट बुक करके कोई वोट देने नहीं आता है तो ऐसे में उसके बाद के बुकिंग वाला व्यक्ति यदि मौजूद है तो उसे वोटिंग करने दी जाएगी।
10 जिलों में दी जाएगी ये सुविधा
8000 बूथों पर होगी सुविधा उपलब्ध
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari