शराब की दुकान पर अधिक दाम की शिकायतों के बाद लगे QR कोड, MSP और MRP की जानकारी इसी पर मिलेगी

Sanjay Gupta | Jun 10, 2025, 14:36 IST
Share
liquor price in mp
liquor price in mp

इंदौर में शराब दुकानों पर निर्धारित न्यूनतम विक्रय मूल्य (MSP) और अधिकतम विक्रय मूल्य (MRP) की जानकारी अब QR कोड के माध्यम से मिल सकेगी। यह कदम शराब की दुकानों पर बढ़ी हुई कीमतों की शिकायतों के बाद उठाया गया है।

शराब दुकानों पर एक अप्रैल 2025 से नए ठेके शुरू होने के बाद से लगातार अधिक कीमत वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के नियंत्रण के लिए अब क्यूआर कोड का सहारा लिया गया है।

यह कोड अब सभी सरकारी दुकानों पर लगाना जरूरी हो गया है। हाल ही में इंदौर की 18 शराब दुकानों पर अधिक कीमत की शिकायतें सही पाई गई थीं, जिस पर ठेकेदारों पर 50 लाख के अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है।

क्या होगा इन कोड में

सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी इंदौर ने बताया कि राज्य शासन को प्रदेश के विभिन्न जिलों से यह शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ मदिरा दुकानों पर निर्धारित न्यूनतम विक्रय मूल्य (MSP) से कम और अधिकतम विक्रय मूल्य (MRP) से अधिक दरों पर शराब बेची जा रही है। ऐसी अनियमितताओं पर अंकुश लगाने एवं उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर शराब उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इन क्यूआर कोड को स्कैन करने पर आबकारी विभाग की साइट आएगी। इसमें आप शराब के ब्रांड का नाम डालकर उसकी सही कीमत देख सकते हैं।
e10191a1-6f1
e10191a1-6f1

खबर यह भी...उमंग सिंघार का सरकार पर हमला; मनमानी कीमतों पर शराब बिक्री का जिम्मेदार कौन?

इंदौर की दुकानों में लगे कोड

3d46a4c6-152
3d46a4c6-152

इन्हीं निर्देशों के अनुक्रम में इंदौर जिले की समस्त 173 कंपोजिट की दुकानों पर QR कोड आधारित नई पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। अब हर दुकान पर 3 स्थानों पर QR कोड चस्पा किए गए हैं। उपभोक्ता अब इस QR कोड को स्कैन कर किसी भी मदिरा ब्रांड के MSP और MRP की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।

खबर यह भी...इंदौर में आबकारी विभाग की सख्ती और प्राइज वार से शराब हुई सस्ती, दुकानदारों ने लगाए बोर्ड

इस कोड से यह होगी सुविधा

इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा जैसे:

  1. अनुचित मूल्य वसूली पर रोक
  2. विक्रेताओं की जवाबदेही सुनिश्चित
  3. शिकायत दर्ज कराने का अधिकार एवं सुविधा
  4. पूर्ण पारदर्शिता व नियंत्रण
यदि किसी दुकान पर तय मूल्यों से कम या अधिक मूल्य पर मदिरा बेची जाती है, तो उपभोक्ता आबकारी विभाग में शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके। विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि दुकान पर उपलब्ध QR कोड अवश्य स्कैन करें और अपने अधिकारों की जानकारी रखें। यह पहल आपके हितों की रक्षा और पारदर्शी व्यापार व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु की गई है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

अंग्रेजी की शराब दुकान | मप्र में शराब दुकान | Indore News | MP News | liquor shop | आबकारी अधिकारी | आबकारी नीति | शराब की कीमत | liquor price mp मप्र में शराब दुकान

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • liquor shop
  • आबकारी विभाग
  • मप्र में  शराब दुकान
  • Liquor
  • आबकारी नीति
  • शराब दुकान
  • liquor price mp
  • शराब की कीमत
  • अंग्रेजी की शराब दुकान
  • आबकारी अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच