मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों के यहां तैनात कर्मचारियों की भर्ती परीक्षा पर उठ रहे सवाल, GAD के अधिकारियों की भूमिका पर संदेह
Chandresh Sharma | Sept 18, 2023, 24:00 IST
मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों के यहां तैनात कर्मचारियों की भर्ती परीक्षा पर उठ रहे सवाल, GAD के अधिकारियों की भूमिका पर संदेह
प्रदेश के मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों की सेवा में लगे मंत्रालय के कर्मियों को नियमितीकरण के लिए रविवार को वल्लभ भवन में शुद्ध लेखन की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई।
BHOPAL. प्रदेश के मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों की सेवा में लगे मंत्रालय के कर्मियों को नियमितीकरण के लिए रविवार को वल्लभ भवन में शुद्ध लेखन की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। ताज्जुब इस बात पर हुआ कि जमादार, भृत्य, फर्राश और कुली समेत चौकीदार के 143 पदों के लिए मात्र 300 लोग ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। ऐसे में साल 2012 में समान पदों पर चयनित लोगों ने आरोप जड़ दिए हैं कि उन्हें इस भर्ती परीक्षा की जानकारी ही नहीं दी गई। कोई विज्ञापन भी जारी नहीं हुआ। जिसके बाद इस पूरी भर्ती में जीएडी के बड़े अफसरों की भूमिका संदेह में आने की बात सूत्र कह रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि भर्ती मे गडबडी की आशंका को देखते हुए जीएडी की डिप्टी सेक्रेटरी माधवी नागेंद्र छुट्टी पर चली गई थी। पूरे मामले मे मंत्रियों के पसंद के लोगों को भर्ती करने की बात आ रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
MP के कई जिलों में नहीं पहुंच सके 450 रुपए वाले सस्ते सिलेंडर के फॉर्म, अब दो दिन बाद होंगे रजिस्ट्रेशन
पत्र लिखकर मंत्रियों के निज सहायक और निज सचिव को दी सूचना
जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सीधे मंत्रियों के निज सचिव और निज सहायकों को 6 सितंबर को चिट्ठी भेजी गई, जिसमें 17 सितंबर को परीक्षा होने की सूचना थी। आदेश में यह भी लिखा गया कि आरक्षित वर्ग के पात्र व्यक्ति 13 सितंबर तक प्रमाण पत्र और 8वीं की मार्कशीट सहायक ग्रेड 3 कमल गौर को सौंप दें और 17 सितंबर को साइकिल चलाकर वल्लभ भवन पहुंच जाएं।
इन्हें अभी तक नहीं मिली नियुक्ति
इस परीक्षा पर सवाल उठाने वाले पूर्व परीक्षा में पात्र हुए राजेश, सरनाम सिंह, प्रीति प्रजापति का कहना है कि वे 19 लोग हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं उस पर शासन ने नई परीक्षा करा ली।
ये खबर भी पढ़ें...
ग्वालियर में पकड़ा गया क्रिकेट के सट्टे का अड्डा, 15 गिरफ्तार, थाने की पुलिस से थी सेटिंग, पुलिस कर्मियों को दिए थे 23 लाख
इस परीक्षा का नहीं निकाला जाता विज्ञापन- जीएडी सचिव
इस पूरे मामले में जीएडी के सचिव श्रीनिवास शर्मा कहते हैं कि इस परीक्षा का विज्ञापन नहीं निकाला जाता, क्योंकि यह नियमितीकरण का मसला है और पूर्व की पात्रता सूची 18 महीने बाद मान्य नहीं होती।
मंत्री की स्थापना में होते हैं 7 लोग
बता दें कि शासन के नियम अनुसार एक मंत्री की स्थापना में 7 लोगों को रखने की पात्रता होती है। ये नियमितीकरण के पात्र हो जाते हैं। कुली को भी इस बार रखा गया, जिसके बारे में आरोप है कि इन्हें परीक्षा में नहीं बैठाया जा सकता, दरअसल कुली बजट की किताबें उठाने का काम करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
चीतों को फिर से भारत में बसाने की योजना का एक साल, कूनो नेशनल पार्क में हुई थी चीता प्रोजेक्ट की शुरूआत, एक साल में 9 चीतों की मौत

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj