घायल तड़पते रहा, एएसआई लिखा पढ़ी करते रहा, धरी रह गई राह वीर योजना

Rohit Sahu | Jun 26, 2025, 09:28 IST
Share
mp accident raah veer yojana
mp accident raah veer yojana

MP के कुरावर में घायल युवक मदद की भीख मांगता रहा, एएसआई कागजों में उलझा रहा। कागजी काम के चलते करीब आधे घंटे इलाज में देरी हुई, जिससे घायल युवक की हालत बिगड़ती चली गई।

मध्य प्रदेश सरकार ने सही समय पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए राहवीर योजना शुरू की है। योजना का उद्देश्य है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन ऑवर’ यानी शुरुआती एक घंटे में अस्पताल पहुंचाया जाए, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। इस काम के लिए सरकार 25 हजार रुपए तक का प्रोत्साहन भी देती है। मंगलवार को राजगढ़ के ब्यावरा में यह योजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई।

मर जाऊंगा...एएसआई रहा अनसुना

यहां तलेन स्टेट हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में चार युवक घायल हुए। इनमें से गोविंद मालवीय (25) और मनीष मालवीय (23) की हालत बेहद गंभीर हो गई। घटना के बाद एक युवक दर्द से तड़पते हुए मदद की गुहार लगाता रहा। वह बार-बार एएसआई प्रसादीलाल से कहता रहा हमें हॉस्पिटल पहुंचा दो, नहीं तो मर जाऊंगा। पुलिस सब इंस्पेक्टर कागजों में उलझे रहे। घायल चीखता रहा, पर कोई नहीं टस से मस हुआ। पास ही लोग भी खड़े थे, लेकिन कोई कदम आगे नहीं बढ़ा।

डायल-100 के आने के बाद भेजा अस्पताल

करीब 15 मिनट तक कोई एंबुलेंस या मेडिकल सहायता नहीं पहुंची। फिर डायल-100 की गाड़ी आई, जिससे दोनों गंभीर घायलों को अस्पताल ले जाया गया। करीब आधे घंटे की देरी हुई। इधर सरकार ‘गोल्डन ऑवर’ में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को प्रोत्साहन देनी की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ही ऐसे मामले में लापरवाही करती नजर आती है।

टीआई बोले- एंबुलेंस लेट आई थी

बुधवार को इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया। उसमें घायल युवक जमीन पर तड़पते हुए एएसआई से कह रहा है कि हॉस्पिटल में एडमिट करवा दो। वीडियो में एएसआई शांत बैठे नजर आए, जबकि युवक दर्द से चीख रहा था। टीआई संगीता शर्मा से जब इस मामले पर सवाल हुआ, तो उन्होंने कहा कि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हर जगह चर्चा होने लगी कि अगर शुरुआत में ही एएसआई प्रसादीलालसक्रिय हो जाते, तो शायद युवक की हालत इतनी ना बिगड़ती।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP News | एमपी में रोड एक्सीडेंट

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़
  • गोल्डन ऑवर
  • एमपी में रोड एक्सीडेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा