राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान विवाद में समझौता लगभग तय, पेशी से राहत पर फैसला टला

Neel Tiwari | Jun 24, 2026, 20:18 IST
Share
rahul-gandhi-kartikey-chauhan-manhani-case
Photograph: (the sootr)

जबलपुर हाईकोर्ट में राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई हुई, जिसमें समझौते की प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई गई। राहुल पक्ष ने बयान पर खेद जताया और निचली अदालत में पेशी से राहत मांगी। कोर्ट ने अगली सुनवाई 25 जून तक टाल दी।

पांच पाइंट में समझें मामला

  • राहुल-कार्तिकेय मानहानि मामले में समझौता अंतिम चरण में।
  • वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा वीडियो कॉन्फ्रेंस से कोर्ट में पेश हुए।
  • राहुल गांधी ने कथित बयान पर खेद व्यक्त किया।
  • निचली अदालत में पेशी से राहत की मांग की गई।
  • अगली सुनवाई अब 25 जून 2026 को तय की गई।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान के बीच मानहानि मामले में समझौता लगभग तय हो गया है। हाईकोर्ट में राहुल पक्ष ने बयान पर खेद जताया और निचली अदालत में पेशी से राहत मांगी। कोर्ट ने सुनवाई 25 जून तक टाल दी है।

80551c58-50e
80551c58-50e

हाईकोर्ट में सुनवाई, समझौते की प्रक्रिया अंतिम चरण में

जबलपुर हाईकोर्ट में बुधवार 24 जून को जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच में राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान के बीच चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई हुई। राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और केवल औपचारिक हस्ताक्षर बाकी हैं।

राहुल गांधी का खेद, बयान पर दी गई सफाई

कोर्ट को यह भी बताया गया कि जिस बयान के कारण यह पूरा विवाद उत्पन्न हुआ, उस पर राहुल गांधी ने खेद व्यक्त किया है। अधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह बयान तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान के खिलाफ नहीं था। साथ ही यह भी बताया गया कि राहुल गांधी ने बयान देने के अगले ही दिन सार्वजनिक रूप से भी खेद व्यक्त किया था।

सुनवाई का समय बदला, पासओवर में चली कार्यवाही

आज इस मामले की सुनवाई दोपहर 1 बजे निर्धारित थी, लेकिन कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से अधिवक्ता संकल्प कोचर समय पर उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण मामले को पासओवर में रखा गया। बाद में दोपहर 3 बजे दोबारा सुनवाई हुई, जिसमें राहुल गांधी की ओर से निचली अदालत में चल रहे मामले में प्रत्यक्ष उपस्थिति से राहत देने का आवेदन प्रस्तुत किया गया।

राहुल की राहत याचिका पर जवाब के लिए समय मांगा

हाई कोर्ट के सूत्रों के अनुसार इस मामले में वह दस्तावेज भी कोर्ट में पेश किया गया है जिसके जरिए राहुल गांधी ने खेद व्यक्त किया है और इस मामले में कंप्रोमाइज होना है। हालांकि यह दस्तावेज अब तक ऑन रिकॉर्ड नहीं है।

कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से अधिवक्ता संकल्प कोचर ने जवाब प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग की है। इस कारण अदालत ने मामले की अगली सुनवाई गुरुवार 25 जून 2026 को निर्धारित की है, जिसमें आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

समझौते के चलते राहुल गांधी को राहत की उम्मीद

हालांकि अभी तक निचली अदालत में राहुल गांधी को पेशी से राहत नहीं मिली है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौते की स्थिति को देखते हुए यह माना जा रहा है कि कल होने वाली सुनवाई में राहत मिलना तय है। फिलहाल पूरी प्रक्रिया कोर्ट के आदेश और समझौते की औपचारिकताओं पर निर्भर है।

यह खबरें भी पढ़ें...

मानहानि विवाद: राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान के बीच समझौता तय, हाईकोर्ट में दी जानकारी

संजय पाठक मानहानि मामला: आर्म्स डीलर की याचिका पर हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस

नेताओं की एक दूसरे पर टिप्पणी से नाराज राहुल गांधी, कहा सोच समझकर बोलें

राहुल गांधी का अगले चुनाव में आदिवासी एजेंडा, न हसदेव पर आरी न आदिवासी पर डंडा

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • राहुल गांधी
  • कार्तिकेय सिंह चौहान
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • विवेक तन्खा
  • मानहानि
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती